मनोज बाजपेयी-नेहा बाजपेयी
- फोटो : फेसबुक
अपनी की दुनिया में अपना अलग मुकाम बनाने वाले मनोज बाजपेयी ने अपने शानदार अभिनय करियर के दौरान ना सिर्फ फिल्मों बल्कि वेब सीरीज में भी काम किया है। मनोज बाजपेयी गैंग्स ऑफ वासेपुर, द फैमिली मैन, अय्यारी, एलओसी कारगिल, सोनचिरैया, डायल 100, द फैमिली मैन आदि फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुके हैं। वहीं निजी जीवन की बात करें तो अभिनेता की दो शादियां हुईं हैं। पहली शादी उनकी साल 1990 में हुई थी, लेकिन ये शादी जल्द ही टूट गई। इसके बाद उन्होंने साल 2006 में बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना रजा से शादी की। जिससे उनकी एक बेटी भी है और अब दोनों साथ में काफी खुश हैं।