बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी और एक्ट्रेस तब्बू की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। इन दोनों स्टार की नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस इस फिल्म के ट्रेलर को पंसद कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 4
तब्बू और मनोज की इस फिल्म का नाम 'मिसिंग' है। ट्रेड एनिलिस्ट तरण आदर्श नें फिल्म का ट्रेलर ट्वीट करते हुए बताया कि यह सस्पेंस थ्रिल से भरपूर फिल्म है। 'मिसिंग' का निर्देशन मुकुल अभ्यंकर ने किया है।
विज्ञापन
3 of 4
फिल्म में मनोज और तब्बू के अलावा अनु कपूर मुख्य भूमिका में हैं। अनु कपूर आखिरी बार फिल्म 'जॉली एलएलबी-2' में वकील की भूमिका में नजर आए थे। बात करें फिल्म 'मिसिंग' के ट्रेलर की तो ट्रेलर से पता चलता है कि तबू और मनोज बाजपेयी पति-पत्नी की भूमिका में हैं, जो लापता हो गई बेटी 'तितली' को ढूंढते हैं। यह पूरी फिल्म 'तितली' के लापता होने पर आधारित है।
आपको बता दें कि तब्बू और मनोज बाजपेयी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आ रहे हैं। इससे पहले यह दोनों फिल्म 'दिल पर मत ले यार' में साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में मनोज फिल्म 'अय्यारी' में देखी थे। वहीं तब्बू 'गोलमाल अगेन' में नजर आई हैं।