फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'सत्या' को पूरे हुए 22 साल, जानिए फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में

Sat, 04 Jul 2020 05:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सत्या - फोटो : सोशल मीडिया
3 जुलाई 1998 को निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'सत्या' रिलीज हुई थी। सत्या को तमाम लोगों ने कालजयी फिल्म कहा और हिंदी सिनेमा की मस्ट वॉच फिल्म भी बताया। बीबीसी से लेकर तमाम दूसरे विदेशी चैनलों ने इसकी तारीफ के पुल बांधे और इसे हिंदी सिनेमा का एक टर्निंग प्वाइंट भी कहा। फिल्म 25 हफ्तों तक सिनेमाघरों में चली। फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा उर्मिला मातोंडकर, परेश रावल, सौरभ शुक्ला, मकरंद देशपांडे जैसे प्रमुख कलाकार थे। चलिए फिल्म के 22 साल पूरे होने पर जानते हैं इस फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
मनोज बाजपेई - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
मनोज बाजपेयी- भीखू म्हात्रे
इसमें मनोज बाजपेयी ने भीखू म्हात्रे का मजबूत किरदार निभाया था। लगभग 2 करोड़ के बजट में बनाई गई इस फिल्म ने उस वक्त 15 करोड़ से भी अधिक कमाई की थी। वहीं भीखू के किरदार का आज भी कई बार जिक्र होता है।
विज्ञापन

3 of 6
जेडी चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
जेडी चक्रवर्ती- सत्या
फिल्म में सत्या का किरदार दक्षिण भारतीय कलाकार जेडी चक्रवर्ती ने निभाया था। 'सत्या' आम दर्शक को अंडरवर्ल्ड के जितना करीब ले गई, उतना नजदीक इससे पहले किसी फिल्म ने ले जाने की कोशिश नहीं की।

4 of 6
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : ट्विटर
उर्मिला मातोंडकर- विद्या
फिल्म में उर्मिला का किरदार नहीं जानता था कि सत्या कौन है, लेकिन फिर भी उसके साथ संबंध बना लेती है। उर्मिला अब फिल्मों से दूर हैं। उर्मिला ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था।
विज्ञापन

5 of 6
शेफाली शाह - फोटो : amar ujala, mumbai
शेफाली शाह- प्यारी म्हात्रे
फिल्म में शेफाली शाह ने प्यारी म्हात्रे का किरदार निभाया था। याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले शेफाली शाह नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज दिल्ली क्राइम से चर्चा में आईं थीं। दिल्ली क्राइम में शेफाली पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोविंद नामदेव - फोटो : ट्विटर
गोविंद नामदेव- भाऊ ठाकुरदास
फिल्म में गोविंद नामदेव ने पॉलिटिशियन भाऊ ठाकुरदास का किरदार निभाया था। एक्टर ने कई बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें