manna dey
मन्ना डे ने हिन्दी के अलावा बंगाली, मराठी, गुजराती, मलयालम, कन्नड और असमिया भाषा में भी गीत गाए थे। याद दिला दें कि साल 1952 में उन्होंने ने 'अमर भूपाली' नाम से मराठी और बांग्ला में आई फिल्म में गाना गाया और खुद को एक बंगाली गायक के रूप में स्थापित किया। मन्ना डे ने सभी संगीतकारों के लिए कभी शास्त्रीय, कभी रूमानी, कभी हल्के फुल्के, कभी भजन तो कभी पाश्चात्य धुनों वाले गाने भी गाए, ऐसे में उन्हें हरफनमौला गायक भी कहा जाता था।