Rishi Kapoor
- फोटो : Social Media
ऋषि कपूर पिछले कुछ समय से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक बहुत बड़े प्रशंसक के रूप में उभरे थे। किसी भी मसले पर वह तुरंत ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया देते थे। यहाँ तक गत 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान शाम को 5 बजे,मुंबई में अपने घर की बालकनी से, ऋषि कपूर थाली को लगातार ऐसे बजाते रहे, जैसे बरसों पहले फिल्म 'सरगम' में उन्होंने 'ढपली वाले ढपली बजा' कर लोगों का दिल जीता था। ऋषि कपूर का 2 अप्रैल का अंतिम ट्वीट भी जय हिन्द और तिरंगे के निशान के साथ समाप्त होता है। जिसमें ऋषि ने कोरोना की जंग को मिलकर जीतने के साथ पुलिस, डॉक्टर्स, नर्स और अन्य मेडिकल स्टाफ आदि पर पत्थर न फेंकने और उनके साथ मारपीट न करने की अपील भी की थी। लेकिन कोरोना की जंग जीतने से पहले वह अपनी जिंदगी की जंग हार गए।