फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manmohan Desai: बालकनी से गिरकर मनमोहन देसाई का हुआ था निधन, वर्षों बाद भी मौत का रहस्य बरकरार

Wed, 01 Mar 2023 09:11 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनमोहन देसाई - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर मनमोहन देसाई की एक मार्च को पुण्यतिथि है। डायरेक्टर का जन्म 26 फरवरी 1937 को मुंबई में हुआ था। निर्माता एक गुजराती परिवार से संबंध रखते थे। उनके पिता कीकू भाई देसाई भारतीय फिल्म प्रोड्यूसर और पैरामाउंट स्टूडियो के मालिक थे। 
विज्ञापन

2 of 5
Manmohan Desai - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन के साथ मनमोहन देसाई ने बनाईं कई फिल्में

मनमोहन देसाई ने डायरेक्शन में अपने करियर की शुरुआत फिल्म छलिया से की थी। इसके बाद सुभाष के प्रोडक्शन हाउस में मनमोहन ने फिल्म ब्लफ मास्टर, धरमवीर, देश प्रेमी आदि फिल्मों को डायरेक्ट किया था। निर्माता ने अपने 29 साल के करियर में 20 फिल्मों का डायरेक्शन किया। उन्होंने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ तमाम फिल्में कीं। कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन का करियर बनाने में मनमोहन देसाई का बड़ा हाथ है।  उन्होंने बिग बी के साथ अमर अकबर एंथनी, परवरिश, सुहाग, नसीब, देश प्रेमी, कुली, मर्द, गंगा जमुना सरस्वती और तूफान जैसी फिल्में कीं। इन फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका अदा की थी। 

Honey Singh: बादशाह से जुड़े सवाल पर खुलकर बोले हनी सिंह, कहा- हम कभी दोस्त नहीं थे
विज्ञापन

3 of 5
Manmohan Desai - फोटो : social media
कई बड़े कलाकारों के साथ बनाईं फिल्में
मनमोहन देसाई ने राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर जैसे बड़े कलाकारों के साथ भी काम किया। यहां तक कि उन्होंने राजेश खन्ना के साथ भी फिल्में बनाईं, जिनमें सच्चा झूठा और रोटी जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं। 

Selfiee Box Office Collection: सेल्फी का पांच दिनों में ही हुआ बुरा हाल, मंगलवार को फिल्म ने की महज इतनी कमाई

4 of 5
Manmohan Desai - फोटो : social media
1979 में हुआ था मनमोहन की पत्नी जीवनप्रभा का निधन

उन्होंने जीवनप्रभा गांधी से शादी की थी, लेकिन साल 1979 में उनकी पत्नी की मौत हो गई थी, जिसके बाद मनमोहन देसाई काफी समय तक अकेले रहे थे। उन्होंने साल 1992 में दूसरी शादी की थी। उन्होंने नंदा से सगाई की थी। नंदा और मनमोहन का एक बेटा है केतन देसाई, जो फिल्म इंडस्ट्री से ही जुड़े हुए हैं। केतन ने कंचन कपूर से शादी की, जो शम्मी कपूर और गीता बाली की बेटी हैं। 

Allu Arjun: 'पुष्पा 2' से ब्रेक लेकर परिवार के साथ जंगल सफारी करते नजर आए अल्लू अर्जुन, वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Manmohan Desai - फोटो : social media
57 साल की उम्र में मनमोहन ने दुनिया को किया अलविदा
एक मार्च 1994 के दिन 57 साल की उम्र में मनमोहन देसाई दुनिया को अलविदा कह गए। जानकारी के मुताबिक, निर्माता की मौत बालकनी से गिरने से हुई थी। हालांकि, उनकी मौत के बाद कई तरह की बातें सामने आईं। लोगों का कहना था कि उन्होंने आत्महत्या की। इन बातों के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है कि उनकी मौत किस तरह हुई थी। वह आज भी लोगों के लिए रहस्य ही बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें