फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birth Anniversary: पत्नी के निधन के बाद मनमोहन देसाई ने की थी नंदा से सगाई, और फिर घर की बालकनी से गिरकर हो गई मौत

Sat, 26 Feb 2022 10:14 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनमोहन देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में ‘मनजी’ के नाम से मशहूर मनमोहन देसाई का आज जन्मदिन है।  देसाई का जन्म 26 फरवरी 1937 को मुंबई में हुआ था।  साल 1960 में जब मनमोहन 24 साल के थे तो उन्हें अपने भाई सुभाष देसाई द्वारा बनाई जा रही फिल्म ‘छलिया’ को डायरेक्ट करने का मौका मिला था। उन्होंने अपने करियर में रोटी, चाचा भतीजा, परवरिश, अमर अकबर एंथनी, धरम वीर, सुहाग, नसीब और मर्द जैसी फिल्में बनाई।  
विज्ञापन

2 of 5
अमर अकबर एंथनी का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
अमिताभ बच्चन के करियर को ऊंचाई पर पहुंचाने में मनमोहन का बड़ा हाथ था। अमिताभ बच्चन ने  मनमोहन देसाई के साथ कई सफल फिल्में कीं, लेकिन सबसे कामयाब रही 'अमर अकबर एंथनी' इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए। सिर्फ मुंबई शहर में ही 'अमर अकबर एंथनी' 25 थिएटर में लगातार 25 हफ्ते चली थी। हालांकि शुरुआत में जब देसाई अमिताभ के पास ये फिल्म लेकर पहुंचे थे तब अमिताभ ने कहा था- ऐसी फिल्में कौन देखेगा?
विज्ञापन

3 of 5
manmohan desai, nanda - फोटो : file photo
नंदा से किया बेइंतहा प्यार
मनमोहन देसाई और एक्ट्रेस नंदा एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे लेकिन शादीशुदा होने की वजह से मनमोहन देसाई ने अपने प्यार का इजहार नहीं किया। हालांकि जब उनकी पत्नी की मौत हो गई तब उन्होंने नंदा से अपने प्यार का इजहार किया और दोनों ने सगाई भी कर ली, उस वक्त नंदा की उम्र 53 साल थी। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सगाई के दो साल बाद ही मनमोहन देसाई की मौत हो गई। इसके बाद नंदा अविवाहित ही रह गईं।

4 of 5
manmohan Desai - फोटो : File Photo
मनमोहन देसाई की रहस्यमय हालात में हुई थी मौत
1 मार्च 1994 को आई मनमोहन देसाई के निधन की खबर ने पूरे बॉलीवुड को हिला दिया था। देसाई की मौत उनके घर की बालकनी से गिरने से हुई। उस वक्त ऐसी भी बातें हो रही थीं कि उन्होंने आत्महत्या की थी। कहा गया कि उनकी कई फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, साथ ही वह पीठ के दर्द से भी कई वक्त से जूझ रहे थे। मनमोहन ने सुसाइड किया फिर उन्हें गिरा दिया गया, आज तक साफ नहीं हो पाया है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
manmohan desai - फोटो : social media
हालांकि जांच में पुलिस को कुछ भी नहीं मिला और ये केस बंद कर दिया गया। देसाई निर्माता होने के साथ-साथ निर्देशन में भी निपुण थे। सफलता के शिखर को छू लेने वाले इस निर्देशक की मौत इस तरह होगी किसे पता था। कुल मिला कर अफवाहें तो खूब उठीं मगर प्रमाण किसी बात का ना मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें