इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्में एक साथ रिलीज हुई। यह 3 फिल्में 'मनमर्जियां', 'लव सोनिया' और 'मित्रों' हैं। इन दोनों ही फिल्मों में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स एक साथ अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मनमर्जियां, लव सोनिया और मित्रों का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गया है जो कि निराशाजनक है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Manmarziyan
'मनमर्जियां' फिल्म से 2 साल बाद अभिषेक बच्चन कमबैक कर रहे हैं लेकिन फिल्म के कलेक्शन को देखकर ऐसा लगता है कि बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ पहले दिन से ही कमजोर है। ऐसा ही हाल 'लव सोनिया' और 'मित्रों' फिल्म का है। 'लव सोनिया' फिल्म में राजकुमार राव और फ्रीडा पिंटो मुख्य भूमिका में है। इन तीनों ही फिल्मों का कलेक्शन देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि शुरुआत थोड़ी धीमी हुई है।
विज्ञापन
3 of 6
love sonia
इन तीनों ही फिल्मों के रिलीज होने के कुछ देर बाद ही फिल्म समीक्षक सुमित कादल ने सोशल मीडिया पर इन फिल्मों की धीमी शुरुआत की जानकारी दी थी। सुमित कादल ने ट्वीट के मुताबिक 'मनमर्जियां' फिल्म की सिनेमाघरों सुबह के शोज में ऑक्यूपेसी 8 से 10 फीसदी देखी जा रही है। वहीं 'मित्रों' फिल्म की ऑक्यूपेसी 5 से 7 फीसदी रही।
4 of 6
Mitron
इन तीनों ही फिल्मों कहानी की बात करें तो तीनों की फिल्में अलग अलग जॉनर की हैं। 'मनमर्जियां' रोमांटिक फिल्म है जबकि 'मित्रों' कॉमेडी पर आधारित फिल्म है। वहीं 'लव सोनिया' फिल्म गंभीर विषय पर आधारित है। इन तीनों ही फिल्मों में फिल्म समीक्षकों ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' की काफी तारीफ की थी।
विज्ञापन
5 of 6
Manmarziyan
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'मनमर्जियां' फिल्म ने पहले दिन 3.52 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं सुमित कादल के ट्वीट के मुताबिक 'मित्रों' फिल्म ने पहले दिन 45 लाख का कलेक्शन किया है। जबकि पिंकविला से बात करते हुए फिल्म समीक्षक गिरीश जौहर ने 'लव सोनिया' के पहले दिन के कलेक्शन का 50 लाख का अनुमान लगाया है। यह तीनों ही फिल्में छोटे बजट की है। ऐसे में देखना यह दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर यह फिल्में क्या कमाल दिखा पाती हैं।
'मनमर्जियां' फिल्म को 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है वहीं इसका बजट करीब 30 करोड़ बताया जा रहा है। वहीं 'लव सोनिया' फिल्म का बजट करीब 15 करोड़ और 'मित्रों' फिल्मों का बजट 25 करोड़ बताया जा रहा है। यानी कि यह तीनों ही फिल्में छोटे बजट की है। 'मनमर्जियां' फिल्म अनुराग कश्यप की पहली रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा तापसी पन्नू और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। वहीं 'लव सोनिया' फिल्म में राजकुमार राव, मृणाल ठाकुर, ऋचा चड्ढा, फ्रीटा पिंटो और मनोज बाजपेयी हैं। जबकि 'मित्रों' फिल्म में जैकी भगनानी, कृतिका कामरा और प्रतीक गांधी मुख्य किरदार में हैं।