फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्देशक ने दी जान से मारने की धमकी, दक्षिण भारतीय अभिनेत्री मंजू ने थाने में दी ये शिकायत

Tue, 22 Oct 2019 01:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
shrikumar menon manju warrier - फोटो : Social Media

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री मंजू वॉरियर ने अपने ही फिल्म के निर्देशक वी ए श्रीकुमार मेनन (V A Shrikumar Menon) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मंजू ने ये शिकायत केरल के डीजीपी लोकनाथ बेहरा के पास दर्ज कराई। इस शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि फिल्ममेकर श्रीकुमार मेनन उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 4
manju warrier - फोटो : Social Media
उन्होंने अपने शिकायत में कहा है कि मेनन सोशल मीडिया कैंपेन के जरिए उन्हें बदनाम करने की कोशिश करते हुए अभियान चला रहे हैं। मुझे उनसे जान का खतरा है। वह मेरे दोस्तों को भी धमकी दे रहे हैं। शिकायत में एक्ट्रेस ने यह भी कहा है कि उनकी फाउंडेशन 'मंजू वॉरियर फाउंडेशन' के लेटर पैड और उनके साइन किए हुए ब्लैंक चैकों का भी श्रीकुमार मेनन गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
VA Shrikumar - फोटो : Social Media

खबरों की मानें तो मंजू ने अपनी शिकायत के साथ ही कुछ डिजिटल सबूत भी पुलिस को दिए हैं। मंजू ने पिछले साल ही मेनन की फिल्म 'ओडियन' में काम किया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली। दोनों ने इस असफलता का ठीकरा एक दूसरे पर फोड़ा था। मेनन का कहना था कि मंजू का मार्केट बेस नहीं है और उसे यह रोल उसके पुराने जन्मों के अच्छे कर्मों के चलते मिला।

विज्ञापन

4 of 4
manju warrier - फोटो : Social Media
बता दें मंजू मलयालम एक्टर दिलीप की पत्नी थी। दिलीप दक्षिण भारतीय अभिनेत्री को अगवा करने और उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। हालांकि दिलीप का साल 2015 में मंजू से तलाक हो गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें