मनीषा कोइराला की जिंदगी उस वक्त धरातल पर आ गई थी जब उन्हें पांच साल पहले कैंसर से पीड़ित होने के बारे में पता चला था, लेकिन मनीषा कोइराला ने हिम्मत नहीं हारी और कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद जोरदार वापसी की।
जिंदगी को नया रंग देने के लिए मनीषा कोइराला अब मां बनना चाहती है। 2012 में तलाक ले चुकी मनीषा कैसे करेंगी ये सब...इसका भी उन्होंने खुलासा किया है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : Manisha Koirala/Instagram
इस बारे में हाल ही में एक वेबसाइट से बात करते हुए मनीषा कोइराला ने कहा, ' इस साल दिसंबर में कैंसर से उबरे हुए मुझे पांच साल हो जाएंगे और अगर सब कुछ ठीक रहा तो मैं एक बेटी गोद ले लूंगी। बस मैं उम्मीद करती हूं सब कुछ ठीक तरह से हो जाए। बच्चा होने के बाद मैं अपनी जिंदगी को उसके हिसाब से प्लान करूंगी। अपनी जिंदगी के इस बेहतरीन पड़ाव के लिए मैं काफी उत्साहित हूं।'
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : Manisha Koirala/Instagram
बता दें कि साल 2010 में मनीषा कोइराला ने नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की थी, लेकिन किन्ही कारणों से ये शादी नहीं चली, जिसके बाद मनीषा 2012 में अपने पति से अलग हो गईं। उसी साल मनीषा को पता चला कि उन्हें कैंसर है।
4 of 5
- फोटो : Manisha Koirala/Instagram
कैंसर के इलाज के लिए वो यूएस चली गईं जिसके चलते वो फिल्मों से भी दूर हो गईं। हालांकि 2015 में कैंसर से पूरी तरह से उबरने के बाद मनीषा कोइराला ने फिर से फिल्मों में वापसी की, लेकिन वो जादू नहीं बिखेर पाईं जिसके लिए जानी जातीं थीं।
लेकिन मनीषा अभी भी जी-जान से फिल्मों में कदम जमाने में लगी हैं। जल्द ही वो संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही बायोपिक में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो संजय दत्त की मां नर्गिस का किरदार निभाएंगी। इस बायोपिक में रणबीर कपूर संजय दत्त के किरदार में नजर आएंगे।