फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा कोइराला से LEAK हो गया रणवीर-दीपिका के मुंबई रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड, यूजर्स ने की खिंचाई

Thu, 22 Nov 2018 05:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
manisha koirala

21 नवंबर की रात नया-नवेला जोड़ा रणवीर-दीपिका के लिए शादी की एक और याद छोड़ गया। बता दें कि बीती रात इटली से आने के बाद दोनों ने बंगलूरू में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ग्रैंड रिसेप्शन दिया था जिसकी बॉलीवुड में चारों ओर चर्चा हो रही है। अब नजर है जोड़े के मुंबई वाले रिसेप्शन पर जिसकी अभी दोनों ने कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने इस रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड शेयर कर सारी पोल खोल दी है... आइए जानते हैं आखिर क्या हुआ..

विज्ञापन

2 of 5
deepveer - फोटो : instagram

मनीषा कोइराला ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर गलती से दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन के लिए मिले न्यौते की फोटो शेयर कर दी है। दरअसल, मनीषा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दीपिका-रणवीर को शादी की बधाईयां दी थीं लेकिन...

विज्ञापन

3 of 5
deepveer

ऐसे में एक यूजर ने मनीषा का मजाक बनाते हुए पूछ लिया था कि जब उन्होंने किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी को इनवाइट ही नहीं तो फिर वो क्यों बात कर रही है। वहीं, मनीषा को यूजर्स की ये बात खल गई और उन्होंने तुरंत ही दीपिका और रणवीर की ओर से मिले मुंबई रिसेप्शन के निमंत्रण कार्ड को शेयर करते हुए उसे करारा जवाब दिया।


 

4 of 5
anil kumble

बता दें कि बंगलूरू में हुए रिसेप्शन में दीपिका-रणवीर का लुक गजब ढा रहा था। सोशल मीडिया पर कई लोगों को यह मानना था कि रणवीर-दीपिका ने विराट-अनुष्का के वेडिंग लुक को कॉपी किया है। बता दें कि इस पार्टी में खेल जगत से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और गेंदबाज अनिल कुंबले अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे और गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद भी आए थे। वहीं, बैंडमिंटन क्वीन पीवी सिंधू ने पार्टी की रौनक बढ़ाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anisha padukone
वहीं, लोगों की नजर पूरे रिसेप्शन में एक और शख्स पर थी जो खूब लाइम लाइट मे बनी रहीं। ये थीं रणवीर सिंह की साली अनीशा पादुकोण । जी हां, दीपिका की बहन अनीशा वैसे तो लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं लेकिन इस बार वो अपनी ड्रेस और लुक की वजह से चर्चा में आ गईं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें