संजय लीला भंसाली की ओटीटी डेब्यू वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। सीरीज में मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा, फरदीन खान, शर्मिन सहगल, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख और प्रतिभा रांटा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। पहले सीजन को प्यार मिलने के बाद, निर्माताओं ने एक अनोखे वीडियो के साथ दूसरे सीजन की पुष्टि की। अब एक इंटरव्यू में मल्लिकाजान की भूमिका निभाने वालीं मनीषा ने 'हीरामंडी 2' की शूटिंग पर एक महत्वपूर्ण अपडेट साझा किया है।