फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Reaction: मणिपुर में महिलाओं के नग्न करके घुमाने पर फूटा सेलेब्स का गुस्सा, कहा- शर्मनाक! भयानक! अधर्म!

Thu, 20 Jul 2023 10:40 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मणिपुर केस पर सेलेब्स रिएक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
मणिपुर में दो समुदायों के बीच बीते 3 मई को कुकी समुदाय की ओर से निकाले गए 'आदिवासी एकता मार्च' के दौरान हिंसा भड़की थी। इस दौरान कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई थी, तब से ही वहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी दौरान पूर्वोत्तर राज्य में बीते 4 मई का एक वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसमें दूसरे पक्ष के लोग एक समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके सड़क पर घुमा रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद से इलाके में तनाव फैल गया है। जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब इस विरोध प्रदर्शन में बॉलीवुड सितारे भी शामिल हो गए हैं और क्रूरता करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अक्षय कुमार, ऋचा चड्ढा और रेणुका शहाणे ने पूर्वोत्तर राज्य में अराजकता की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। अक्षय कुमार ने पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो देखकर हिल गया, बहुत निराश हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि कोई भी दोबारा ऐसी भयावह हरकत करने के बारे में न सोचे।'

इसे भी पढ़ें- Rajendra Kumar: रुपहले पर्दे पर था राजेंद्र का राज, जानें फिर 'जुबली कुमार' को क्यों बेचना पड़ा था लकी बंगला
 
विज्ञापन

3 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऋचा चड्ढा ने वीडियो के बारे में ट्वीट कर लिखा और अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। ऋचा ने लिखा, 'शर्मनाक! भयानक! अधर्म!' वहीं उर्मिला मातोंडकर ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा, मणिपुर का वीडियो देखकर स्तब्ध, भयभीत हूं कि यह घटना मई में हुई और इसपर अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शर्म आनी चाहिए उन लोगों को जो सत्ता के नशे में चूर ऊंचे घोड़ों पर बैठे हैं, मीडिया में जोकर उन्हें चाट रहे हैं, मशहूर हस्तियां चुप क्यों हैं। 

4 of 5
रेणुका शहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने हिंसा को नियंत्रित करने में सरकार की विफलता की ओर इशारा किया और सवाल किया कि क्या मणिपुर में अत्याचारों को रोकने वाला कोई नहीं है। उन्होंने लिखा, 'क्या मणिपुर में अत्याचार रोकने वाला कोई नहीं है? यदि आप दो महिलाओं के उस परेशान करने वाले वीडियो से अंदर तक नहीं हिले हैं, तो क्या खुद को इंसान कहना भी सही है, भारतीय या इंडियन तो छोड़ ही दें!'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Manipur Violence - फोटो : Social Media
बता दें कि सामने आए वीडियो में महिलाओं को नग्न अवस्था में दिखाया गया है। वीडियो में पुरुष पीड़ित महिलाओं से लगातार छेड़छाड़ करते दिखाई दे रहे हैं, वहीं महिलाएं बंधक बनी हुई हैं और लगातार मदद की गुहार लगा रही हैं। अपराधियों ने इस वीडियो को बनाने के बाद वायरल कर दिया है, जिससे इन निर्दोष महिलाओं द्वारा झेली गई भयावह यातना कई गुना बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें