फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिकर्णिका से लेकर सोनू निगम के विवादित बयान तक, मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें

Tue, 18 Dec 2018 08:32 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Manikarnika
मणिकर्णिका का ट्रेलर आज होगा लॉन्च
कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मणिकर्णिका' का ट्रेलर आज यानी 18 दिसंबर को रिलीज होने जा रहा है । इससे पहले मेकर्स ने कई पोस्टर और टीजर रिलीज किए थे जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया । फिल्म में कंगना के अलावा टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी नजर आएंगी । यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी । खास बात यह है कि कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका' ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' और इमरान हाशमी की फिल्म 'चीट इंडिया' के साथ टकराएगी। 
विज्ञापन

2 of 5
naseeruddin shah
विराट कोहली को घमंडी कहने पर ट्रोल हुए नसीरुद्दीन शाह
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की है। नसीर ने अपने ऑफीशियल फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंनें लिखा, 'विराट कोहली दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक खराब व्यवहार वाले खिलाड़ी भी हैं। उनकी क्रिकेटिंग क्षमता उनके अहंकार और बुरे व्यवहार के आगे फीकी पड़ जाती है। वैसे मेरा इरादा देश छोड़ने का नहीं है।' नसीर के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है । अब यूजर्स उन्हें भारत छोड़ने की सलाह दे रहे हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
ranveer singh
बिन बुलाए शादी में पहुंचे रणवीर सिंह, दूल्हा-दुल्हन को दिया सरप्राइज
रणवीर सिंह ने हाल ही में दीपिका पादुकोण से शादी की है । लगता है शादी का खुमार अभी रणवीर के सिर से उतरा नहीं है । हाल ही में मुंबई में हो रही एक शादी में रणवीर बिन बुलाए पहुंच गए । वहां मौजूद मेहमान उन्हें देखकर हैरान रह गए । रणवीर ने सभी से हाथ मिलाया और दूल्हा-दुल्हन को जाकर बधाई दी । रणवीर के बिन बुलाए शादी में पहुंचने और दूल्हा-दुल्हन को सरप्राइज देने की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । 
 

4 of 5
taimur ali khan - फोटो : viral bhayani
बर्थडे से पहले साउथ अफ्रीका में सैफ-करीना के साथ एंज्वॉय कर रहे तैमूर
बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड तैमूर का दो दिन बाद यानी 20 दिसंबर को बर्थडे है। इस खास मौके को सेलीब्रेट करने के लिए सैफ और करीना उन्हें लेकर साउथ अफ्रीका गए हैं । तैमूर की अपने पैरेंट्स के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं । तैमूर 2 साल के हो जाएंगे । पिछले दिनों तैमूर ने अपने स्कूल में स्पोर्ट्स डे में पार्टिसिपेट किया था और गोल्ड मेडल जीता था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संकट मोचन संगीत समारोह में सोनू निगम - फोटो : अमर उजाला
सोनू निगम ने इंटरव्यू में कहा- काश पाकिस्तान में पैदा हुआ होता 
सोनू निगम इन दिनों अपने गानों से ज्यादा विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं । हाल ही में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने फिर से ऐसा ही कुछ किया है । सोनू ने खुलासा किया कि भारतीय गायकों को गाने के लिए म्यूजिक कंपनियों को पैसे देने पड़ते हैं तभी उन्हें गाने की अनुमति मिलती है और उन्हें प्रमोट किया जाता है । इसके बाद उन्होंने कहा, 'कभी-कभी लगता है कि यदि हम पाकिस्तान से होते तो अच्छा होता क्योंकि हमें भारत में काम मिल रहा होता।'

पढ़ें: सोनू निगम ने फिर एक बार दिया विवादित बयान, बोले- 'काश! पाकिस्तान में जन्म हुआ होता'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें