Manikarnika
- फोटो : social media
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, दूसरे दिन फिल्म ने 18 से 19 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं पहले दिन शुक्रवार को 9 करोड़ का बिजनेस था। इस तरह फिल्म ने दो दिन में 26-27 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। कलेक्शन के मामले में कंगना रनौत की हाईएस्ट कलेक्शन वाली ये फिल्म बन गई है। इससे पहले तनु वेड्स मनु ने रिलीज के दूसरे दिन 15.85 करोड़ रुपए कमाए थे। 125 करोड़ में बनी मणिकर्णिका देशभर में 3,000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। वहीं विदेशों में इसे 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। मणिकर्णिका में कंगना रनौत के साथ अंकिता लोखंडे, सुरेश ओबेरॉय, डैनी, जीशान अयूब और जीशू सेनगुप्ता मुख्य भूमिका में हैं।