फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना के लिए बजट निकालना भी हुआ मुश्किल, जानें कितना रहा 7वें दिन 'मणिकर्णिका' का कलेक्शन

Fri, 01 Feb 2019 12:37 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
manikarnika - फोटो : file photo
बॉलीवुड क्वीन के नाम से मशहूर कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी को रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं। फिल्म आने के बाद लगातार विवादों में घिरी हुई हैं वहीं इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज होती जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
Manikarnika - फोटो : social media
कंगना रनौत के करियर के लिहाज से भी ये फिल्म काफी महत्वपूर्ण है। बड़े बजट की इस फिल्म से जितनी उम्मीदें थीं वैसा कलेक्शन देखने को नहीं मिल रहा है हालांकि ओवरसीज में फिल्म को ठीक-ठाक पसंद किया जा रहा है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि फिल्म ने विदेशों में अब तक करीब 15 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
Manikarnika - फोटो : social media
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'मणिकर्णिका ने गुरुवार को 4.25 करोड़ रुपए जुटाने में कामयाब रही। इस तरह एक हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 61.15 करोड़ रहा।' फिल्म देखने के बाद दर्शकों से निगेटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस वजह से भी हर दिन इसकी कमाई में गिरावट हो रही है। 

 

4 of 5
Manikarnika - फोटो : social media
125 करोड़ में बनी मणिकर्णिका देशभर में 3,000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। वहीं विदेशों में इसे 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। मणिकर्णिका में कंगना रनौत के साथ अंकिता लोखंडे, सुरेश ओबेरॉय, डैनी, जीशान अयूब और जीशू सेनगुप्ता मुख्य भूमिका में हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga - फोटो : social media
इस शुक्रवार सोनम कपूर और अनिल कपूर स्टारर फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म में जूही चावला और राजकुमार राव अहम भूमिका में हैं। शैली चोपड़ा धार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पहली बार अनिल कपूर और सोनम कपूर साथ में दिखेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कंगना रनौत को सोनम कपूर से कड़ी टक्कर मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें