फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज के 2 दिन बाद मणिकर्णिका के डायरेक्टर ने खोली कंगना की पोल, कहती थीं- 'इसका रोल ज्यादा काट दो'

Sun, 27 Jan 2019 09:58 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
kangana ranaut
कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' (Manikarnika) 25 जनवरी को रिलीज हो गई । अपनी इस फिल्म के लिए कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कड़ी मेहनत की है । फिल्म में एक्टिंग करने के अलावा कंगना ने ही 'मणिकर्णिका' को डायरेक्ट किया है । फिल्म ने दो दिन में 25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है । फिल्म रिलीज होने के दो दिन बाद इसके को-डायरेक्टर क्रिश (Krish) ने कंगना के खिलाफ कुछ बड़े खुलासे किए हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
krish
क्रिश का कहना है कि कंगना फिल्म के डायरेक्शन में बहुत दखल देती थीं । साथ ही वो खुद को कैमरे पर ज्यादा स्पेस देने के लिए बाकी किरदारों को छोटा करती जा रही थीं । कंगना ने फिल्म का पूरा क्रेडिट खुद ही ले लिया । एक इंटरव्यू में क्रिश कहते हैं, 'जब मणिकर्णिका का पहला पोस्टर रिलीज हुआ था तो उसमें मेरा नाम था ।'
विज्ञापन

3 of 8
kangana ranaut
'फिर टीजर में भी नाम दिया गया लेकिन उस तरह से नहीं जैसा पिछली फिल्मों में रहा । मेरा नया नाम लिखा था- राधा कृष्णा जगरलामूदी जिसे मैं कभी यूज नहीं करता । जब मैंने इसे बदलवाना चाहा तो कंगना नाराज हो गईं। वो मुझसे कहती हैं कि सोनू सूद वाले मामले में मुझे मदद चाहिए थी तो की नहीं और अब जरूरत है तो आए हो ।'

4 of 8
Kangana Ranaut with Kamal Jain - फोटो : Amar Ujala
क्रिश आगे कहते हैं, 'कंगना को एंगर मैनेजमेंट इश्यू है । वो मुझपर चिल्लाने लगीं । जब मैंने फिल्म देखी तो उसमें मेरा नाम सेपरेट स्लाइड में था । मुझे नहीं पता कंगना कैसे अपना नाम डायरेक्शन फर्स्ट क्रेडिट में रखकर चैन की नींद सो सकती हैं । जबकि वे इसे डिजर्व ही नहीं करतीं । फिल्म जून में पूरी एडिट हो गई थी ।'
विज्ञापन

5 of 8
Kangana Ranaut - फोटो : news18
'डबिंग भी सिर्फ कंगना के किरदार को छोड़कर सभी की पूरी हो गई थी । कंगना लंदन में "मेंटल है क्या" की शूटिंग कर रही थीं । वो वापस लौटीं तो उन्होंने फिल्म देखी और उन्हें पसंद नहीं आई । वो इसमें थोड़े से बदलाव करना चाहती थीं । कुछ दिन बाद बोलने लगीं कि इसका रोल ज्यादा है, उसका रोल ज्यादा है । इसका दमदार है उसका दमदार है तो बदल दो ।'
विज्ञापन

6 of 8
kangana ranaut - फोटो : instagram
'कंगना ने ये भी कहा कि प्रोड्यूसर कमल जैन को फिल्म पसंद नहीं आई है । मैं भी दोबारा शूट करने को लेकर राजी हो गया और प्रशून जोशी से बात की। इस दौरान कंगना ने अचानक कहा कि सोनू के कैरेक्टर को इंटरवल में मरना होगा । जबकि ये पूरी तरह से इतिहास के खिलाफ था । मैं इस बात से सहमत नहीं हुआ. सोनू फिल्म में एक अहम किरदार प्ले कर रहे थे । उन्होंने एक महीने तक बहुत अच्छे से काम किया था ।'
विज्ञापन

7 of 8
कंगना रनौत
'सोनू को ये बात पता चली तो उन्होंने काम करने से मना कर दिया । जब इतिहास से छेड़छाड़ का विरोध किया तो कंगना और कमल की तरफ से कहा गया कि वही होना चाहिए जो फिल्म के लिए अच्छा है ।' सोनू के फिल्म छोड़ने के बाद कंगना ने कहा था कि वो किसी महिला निर्देशक के नीचे काम नहीं करना चाहते थे । जबकि क्रिश ने कंगना के बयान को पूरी तरह से गलत बताया । क्रिश ने कहा- 'जो कंगना ने कहा वो सही नहीं था ।' 
विज्ञापन

8 of 8
कंगना रनौत
'मैं सोनू को फिल्म से बाहर निकलने पर दोषी नहीं मानता हूं । पहले फिल्म में सोनू का रन टाइम 100 मिनट का था जोकि बाद में घटाकर 60 मिनट कर दिया गया । ऐसे में कौन काम करना चाहेगा । कंगना ने बाकी कोस्टार्स के रोल को भी छोटा किया ।' बता दें कि कंगन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है । फिल्म को दर्शकों के मिले-जुले रिव्यू मिले हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें