फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मणिकर्णिका' में चुराए 'मोहनजोदड़ो' के डायलॉग्स, इन 3 वजह से फिर बढ़ सकता है कंगना-ऋतिक में टकराव

Tue, 18 Dec 2018 07:17 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
bollywood
बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का उनके फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में आज (18 दिसंबर) फिल्म का ट्रेलर लांच हो गया  है। ट्रेलर लांचिग पर कंगना अपनी फैमिली और फिल्म की टीम के साथ नजर आई थीं। ट्रेलर को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है लेकिन जो सबसे बड़ी बात है वो यह है कि ट्रेलर में जो डायलॉग्स सुनने को मिले रहे हैं वो ऋतिक रोशन की इस फिल्म से बहुत मिलते-जुलते हैं...आइए जानते हैं 
विज्ञापन

2 of 7
कंगना
सबसे पहले आपको बता दें कि फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' कंगना की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है। ऐसे में कंगना के ऊपर ही फिल्म को हिट करवाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसलिए उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। साथ ही कंगना फिल्म के लिए एक्साइटेड भी हैं। फिलहाल ट्रेलर को सोशल मीडिया पर अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
Manikarnika
लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि ट्रेलर के अंत में कुछ डायलॉग्स ऐसे हैं जो बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन की फ्लॉप फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ से मिलते-जुलते हैं। पढ़िए मिले-जुले डायलॉग्स ---

मणिकर्णिका- 
1.  मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी 
2.   'झांसी आप भी चाहते हैं और मैं भी... फर्क सिर्फ इतना है आपको राज करना है और मुझे अपनों की सेवा...
3.  'बेटी उठ खड़ी होती है तभी विजय बड़ी होती है...'
4. 'मैं वो मशाल बनूंगी जो हर भारतीय के अंदर आजादी की भूख बनकर दहके...'
5.' हम लड़ेंगे ताकि आने वाली पीढ़ियां आजादी का उत्सव मनाये... हम लड़ेंगे और छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वराज के सपने को पुर्नजीवित करेंगे...'


मोहनजोदड़ो-
1. वहां लोग नहीं लोग लालच बसते हैं
2. इस नगर से नाता है मेरा, जाना-पहचाना सा क्यों लागे है
3.  ये मेरा नगर है  ‘मोहनजोदड़ो’, 
4. इस नगर को तहस-नहस होने से तू बचा सकता है 
5. जो मुट्ठी अभी तक खुली हुई थी उसे बंद करने का समय आ गया है
6. क्या अंतर है मुझमे और तुझमे-अंतर है तुम्हें  ‘मोहनजोदड़ो’ पर राज करना है और मुझे सेवा..

4 of 7
rahul gairola in mohenjo daro movie
बता दें कि मोहनजोदड़ो 12 अगस्त 2016 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म को सुपरहिट फिल्म 'लगान' के डायरेक्टरआशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया था। लेकिन यह बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी। 
विज्ञापन

5 of 7
manikarnika
वहीं, फिल्म 'मणिकर्णिका' के लिए कंगना ने 14 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। निर्देशक कृष के फिल्म को बीच में छोड़ चले जाने के बाद कंगना ने पैच वर्क सहित फिल्म के कई शूट्स अपने डायरेक्शन में पूरे करवाए हैं। बॉलीवुड के मशहूर खलनायक डैनी डेन्जोंगपा गुलाम गौस खान की भूमिका में हैं। बता दें गुलाम गौस खान रानी लक्ष्मीबाई के मुख्य कमांडर थे और जब झांसी के किले पर अंग्रेज अधिकार करने पहुंचे तब उनके नेतृत्व में ही रानी की सेना ने ब्रिटिश खेमे में खलबली मचा दी थी। इसके अलावा फिल्म में जिशू सेनगुप्ता महाराजा गंगाधर राव बने हैं। फिल्म में 150 साल पुराने हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। फिल्म का बजट 225 करोड़ बताया जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
manikarnika, super 30 - फोटो : social media
फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की कहानी केवी विजयेंद्र ने लिखी है। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने तलवारबाजी से लेकर घुड़सवारी तक कई चीजों को सीखा है। वह अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। खास बात यह है कि कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' और इमरान हाशमी की फिल्म 'चीट इंडिया' के साथ 25 जनवरी को ही रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रितिक और कंगना
आखिर में आपको बता दें कि कंगना और ऋतिक रोशन फिल्म कृष 3 में एक साथ नजर आए थे जिसके बाद से दोनों में छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है। कंगना का दावा था कि ऋतिक रोशन ने प्यार के नाम पर उन्हें धोखा दिया जबकि ऋतिक ने सीधे न्यूज चैनल को इंटरव्यू देकर अपनी बात साफ-साफ रख दी थी। अब बॉलीवुड के यह दोनों दिग्गज कलाकार बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने को तैयार हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें