फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर-आलिया पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- 'ये डबल स्टैंडर्ड वाले लोग हैं अपनी फिल्मों के लिए...'

Tue, 05 Feb 2019 08:42 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अपने विवादस्पद बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरने वाली 'क्वीन' कंगना रनौत (Kangana Ranaut) फिर चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से फिल्म के को डायरेक्टर क्रिश और कंगना के बीच घमासान जारी है। क्रिश ने मणिकर्णिका रिलीज के बाद एक इंटरव्यू में कंगना से जुड़े कई खुलासे किए। इसके बाद कई एकटर्स आए और फिल्म में अपना रोल काटने का आरोप कंगना पर लगाया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कंगना - फोटो : सोशल मीडिया
'मणिकर्णिका' रिलीज के बाद से ही कंगना इंटरव्यू में बड़े खुलासे कर रही हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने आलिया भट्ट और आमिर खान को निशाने पर लिया है। कंगना रनौत के मुताबिक, उनके कई समकालीन उनके काम को सपोर्ट नहीं करते। कंगना ने इन दोनों सितारों को डबल स्टैंडर्ड वाला बताया है। कंगना ने इन सितारों को इसलिए निशाने पर लिया क्योंकि इन्होंने फिल्म 'मणिकर्णिका' नहीं देखी।
विज्ञापन

3 of 5
manikarnika
कंगना ने इंटरव्यू में आलिया भट्ट पर निशाना साधते हुए कहा- इन लड़कियों ने अपने ट्रेलर्स भेजे, जैसे कि आलिया ने 'राजी' का ट्रेलर भेजा और कहा, 'प्लीज इसे देखिए। मैं अपनी फिल्मों की शूटिंग रोक कर उनके बुलावे पर गई लेकिन जब मेरी बारी आई तो किसी ने जवाब तक नहीं दिया। अब बहुत हुआ ये सारी चीजें मैंने अब बंद कर दी क्योंकि मुझे कभी बदले में प्रशंसा नहीं मिली। 

4 of 5
Aamir khan
कंगना ने आमिर खान पर भी निशाना साधते हुए कहा- आमिर ने मुझे अपनी फिल्म 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' देखने के लिए फोन करके बुलाया। मैं अंबानी हाउस गई क्योंकि ये फिल्में वूमेन इंपॉवरमेंट पर थी लेकिन मुझे नहीं लगता है कि ये लोग मेरे किसी काम पर आएंगे। मेरी दो-तीन फिल्में आने वाली है लेकिन मुझे नहीं लगता ये कुछ उनके बारे में लिखेंगे। कंगना का मानना है कि इंडस्ट्री के लोग उनको हमेशा इग्नोर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मणिकर्णिका
बात करें 'मणिकर्णिका' की तो फिल्म में झांसी का रानी लक्ष्मी बाई बनीं कंगना रनौत की एक्टिंग की तारीफ की जा रही है। हालांकि बिग बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म ने 10 दिन में 100 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं किया है। रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर बनी कंगना की फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें