फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के साथ जाह्नवी की तस्वीर और अभिषेक बच्चन के जन्मदिन सहित मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें

Tue, 05 Feb 2019 08:40 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sridevi with jhanvi kapoor - फोटो : instagram
जाह्नवी के साथ श्रीदेवी की तस्वीर वायरल
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रहीं श्रीदेवी की मौत से सभी को सदमा लगा था। पिछले साल फरवरी में दुबई के होटल में श्रीदेवी का निधन हुआ था। डेथ एनिवर्सिरी से पहले सोशल मीडिया पर श्रीदेवी की एक तस्वीर सामने आई है। जिसे उनके फैंस तेजी से शेयर कर रहे हैं। तस्वीर में श्रीदेवी के साथ जान्हवी कपूर दिखाई दे रही हैं। वहीं बोनी कपूर बैठे हुए हैं। ये तस्वीर जाह्नवी कपूर के फैन क्लब अकाउंट से शेयर की गई है। बता दें कि जाह्नवी ने हाल ही में फिल्म धड़क से डेब्यू किया है।  
विज्ञापन

2 of 5
Abhishek Bachchan - फोटो : instagram
अभिषेक बच्चन का जन्मदिन आज
साल 2000 में आई फिल्म रिफ्यूजी से अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अभिषेक अब ज्यादा फिल्में नहीं कर रहे हैं। उनके 17 साल के करियर में कुछ ऐसी फिल्में रहीं जो अब तक इंटरनेट पर ट्रोल होती हैं। इनमें हैं 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' और 'द्रोण'। अभिषेक की बतौर लीड सोलो एक्टर कुछ ही फिल्में है- उनमें से हिट हैं 'गुरु' और 'बंटी और बबली'।'

पढ़ें: 18 साल के करियर में अभिषेक बच्चन ने दी सिर्फ 8 हिट फिल्में, फिर भी गिनीज बुक में दर्ज है नाम
विज्ञापन

3 of 5
रमेश भाटकर - फोटो : file photo
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के इस एक्टर का निधन
मराठी और हिंदी भाषा के एक्टर रमेश भाटकर का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। वो कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।रमेश भाटर मुंबई के एलिजाबेथ अस्पताल में भर्ती थे। वो लगभग 30 सालों से फिल्मी दुनिया में सक्रिय थे। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का किरदार निभाया था।

पढ़ें: जाने माने अभिनेता रमेश भाटकर का 70 वर्ष की उम्र में कैंसर से निधन
 

4 of 5
Soundarya - फोटो : instagram
रजनीकांत की बेटी करने जा रही शादी
सुपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या दूसरी शादी करने जा रही हैं। सौंदर्या, एक्टर और बिजनेसमैन विशागन वनंगमुडी से शादी कर रही हैं। शादी 11 फरवरी को चेन्नई के एक होटल में होगी। इससे पहले सौंदर्या की शादी 2010 में अश्विन कुमार से हुई थी। 

पढ़ें: शादी से 1 हफ्ते पहले दुल्हन बनीं रजनीकांत की बेटी सौंदर्या, दूसरी बार इस एक्टर से रचाने जा रहीं शादी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ben Affleck - फोटो : social media
‘अवेंजर्स: एंडगेम’ का दूसरा टीजर रिलीज
एक तरफ जहां मार्वल स्टूडियो की फिल्म ‘अवेंजर्स: एंडगेम’ को लेकर हर दिन नई-नई थ्योरी सुनने को मिलती है, वहीं फिल्म के मेकर्स ने इसका दूसरा टीजर रिलीज कर दिया है। जी हां ‘अवेंजर्स: एंडगेम’ के नए टीजर को मेकर्स ने द अवेंजर्स के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। पता हो कि बीते साल फिल्म का पहला टीजर आया था जिसमें ‘अवेंजर्स: एंडगेम’के सभी सुपरहीरोज को अलग-अलग जगह भटका हुआ दिखाया गया था। 

पढ़ें: ‘अवेंजर्स: एंडगेम’ का दूसरा टीजर जीत लेगा दिल, थानोस को मारने के लिए तैयार हुए सुपरहीरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें