एक्टर- कॉमेडियन- एंकर मनीष पॉल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। मनीष सोशल मीडिया पर न सिर्फ फैंस के लिए मजेदार वायरल वीडियोज बल्कि अपने फोटोज और वीडियोज भी शेयर करते रहते हैं। ऐसे में अब मनीष ने एक जादू करते हुए वीडियो पोस्ट किया है।
विज्ञापन
2 of 5
मनीष पॉल
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल मनीष ने जो वीडियो पोस्ट किया है। उसमें वो जादू करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मनीष एक छोटी बॉल को एक उलटे गिलास से पिक करते हैं और दूसरे गिलास में डाल देते हैं। बड़ी बात यह है कि इस मैजिक के दौरान गेंद गिरती नहीं है।
विज्ञापन
3 of 5
मनीष पॉल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो पर न सिर्फ उनके फैंस बल्कि सेलेब्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं। एली अवराम ने जहां एक कमेंट में स्माइली पोस्ट की है तो वहीं करण वाही ने भी शानदार कमेंट किया है। करण ने लिखा- 'अब जादूगरों का काम भी खाओगे आप जनाब।'
4 of 5
Manish Paul
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि मनीष अपने इंस्टाग्राम पर जमकर फनी वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही मनीष ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया था जिसमें एक बच्चे का नाम पूछा जा रहा था। बच्चे का नाम इतना अजीबोगरीब था कि सामने वाला शख्स उसका नाम लेने में असमर्थ दिख रहा था।
बता दें कि ऐसा सुनने को मिल रहा है कि नच बलिए के सीजन 9 को मनीष पॉल जज करेंगे। हालांकि इस खबर की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं पहले इस शो को मौनी रॉय और सुनील ग्रोवर जज करने वाले थे।