फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मोटे होते थे मनीष पॉल, सलमान ने बदल दी जिंदगी, बर्थडे पर जानें कुछ अनसुने किस्से

Sat, 03 Aug 2019 12:13 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
maniesh paul - फोटो : social media
एक्टर, वीजे, रेडियो जॉकी और टीवी होस्ट मनीष पॉल आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं । मनीष का जन्म 1981 में हुआ था । मल्टी टैलेंटेड मनीष अक्सर बॉलीवुड के बड़े अवॉर्ड शो को होस्ट करते और अपनी कॉमेडी से सबको गुदगुदाते नजर आते हैं । मनीष की एक्टिंग से ज्यादा लोग उनकी होस्टिंग को पसंद करते हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
maniesh paul - फोटो : social media
इसके अलावा मनीष, सलमान खान के भी फेवरेट हैं । मनीष ने सलमान के 'दबंग द टूर' को विदेश में होस्ट किया है । इसके अलावा मनीष 'कॉमेडी सर्कस', 'नच बलिये', 'डांस इडिया डांस', और 'झलक दिखला जा' जैसे शो को होस्ट कर चुके हैं । मनीष दिल्ली की पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
maniesh paul - फोटो : social media
कॉलेज के दिनों में मनीष दिल्ली के स्कूल और कॉलेज में होने वाले प्रोग्राम को होस्ट करते थे । इसके बाद साल 2002 में स्टार प्लस के शो Sunday Tango में उन्हें पहली बार होस्ट करने का मौका मिला । उन्होंने जी म्यूजिक में वीजे का काम भी किया । उस समय मनीष का वजन काफी ज्यादा हुआ करता था । 

4 of 5
maniesh paul - फोटो : social media
फिर 2016 में मनीष पॉल ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया था और वह उस समय फैट से फिट हुए थे । मनीष आज भी इसका पूरा क्रेडिट बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को देते हैं । एक बार मनीष ने इंटरव्यू में बताया था, '2015 में मुझे सलमान के वल्ड टूर 'Da-Bang' के लिए कॉल आया था । मैंने सलमान को अपनी कंडिशन के बारे में बताया तब उन्होंने कहा कि करो ये टूर अगले साल होगा । मैं बहुत खुश हुआ और तय किया कि मुझे फिट होना पड़ेगा ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनीष पॉल - फोटो : सोशल मीडिया
मनीष ने अपनी फिल्म 'मिक्की वायरस' के लिए 14 KG वजन कम किया था और ऐसा करने के लिए उन्हें सलमान ने कहा था । मनीष काफी स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं । मनीष की पर्सनल लाइफ के बारे में तो मनीष ने अपनी बचपन की दोस्त संयुक्ता से 2007 में शादी कर ली थी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें