फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बा बा ब्लैक शीप' का ट्रेलर रिलीज, मनीष पॉल की कॉमेडी को देख दर्शक होंगे लोटपोट

Fri, 09 Feb 2018 01:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्टर और हॉस्ट मनीष पॉल फिल्म 'मिकी वायरस' और 'तेरे बिन लादेन 2' जैसी फिल्मों के बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उनकी नई फिल्म का नाम 'बा बा ब्लैक शीप' है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
'बा बा ब्लैक शीप' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में मनीष के साथ अनुपम खेर, केके मेनन और अनु कपूर भी नजर आएंगे। यह फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में मंजरी फडनीस मनीष की गर्लफ्रेंड का किरदरा कर रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
बात करें फिल्म के ट्रेलर की तो मनीष फिल्म में 25 साल के बेरोजगार लड़के का किरदार कर रहे हैं। वहीं अनुपम खेर मनीष के पिता बने हुए हैं, जो 12 पुश्तों से कॉन्ट्रैक्ट किलर का काम करते हैं। फिल्म में केके मेमन का किरदार एक पुलिस वाले का है। वहीं फिल्म में अनु कपूर मंजरी के पिता का रोल कर रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
'बा बा ब्लैक शीप' फिल्म को विश्वास पांड्या ने डायरेक्ट किया है और आनंद स्वरूप अग्रवाल और कृष्ण दत्ला प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 9 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आपको बता दें कि मनीष पॉल ने फिल्म 'मिकी वायरस' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं मंजरी फडनीस फिल्म 'जाने तू या जाने न' , 'ग्रैंड मस्ती' और 'किस किस को प्यार करूं' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें