फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ponniyin Selvan 1: करोड़ों में बिके फिल्म के हिंदी वर्जन के राइट्स, अब हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने रुपये

Fri, 22 Jul 2022 09:49 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देशभर में इन दिनों साउथ फिल्मों की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। बीते कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर साउथ इंडस्ट्री की फिल्में शानदार प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
1 of 4
'पोन्नियिन सेलवन' में विक्रम का लुक - फोटो : social media

देशभर में इन दिनों साउथ फिल्मों की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। बीते कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर साउथ इंडस्ट्री की फिल्में शानदार प्रदर्शन कर रही है। यही वजह है कि अब साउथ फिल्म मेकर्स अपनी फिल्मों को पैन इंडिया फिल्म बनाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। पुष्पा, आरआरआर, केजीएफ 2 के बाद अब एक और नई फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 1 इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के टीजर रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर उत्सुकता भी काफी बढ़ चुकी है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
पोन्नियिन सेलवन - फोटो : ट्विटर

शानदार विजुअल और बेहतरीन स्टार कास्ट से सजी यह फिल्म ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म विक्रम वेधा को बड़ी टक्कर देने वाली है। दरअसल यह दोनों ही फिल्में 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। इसी बीच अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। देश के बेहतरीन निर्देशकों में से एक मणिरत्नम के इस ग्रैंड प्रोजेक्ट का हिंदी वर्जन अभी से बॉक्स ऑफिस पर हिट नजर आने लगा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के हिंदी वर्जन के राइट्स बिक चुके हैं और इससे यह भी तय हो चुका है कि हिट होने के लिए फिल्म को कितना कलेक्शन करना पड़ेगा।

विज्ञापन

3 of 4
पोन्नियिन सेलवन - फोटो : social media

रिपोर्ट की माने तो मरुधर एंटरटेनमेंट ने 7.50 करोड़ में इस फिल्म के हिंदी डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स को खरीद लिया है। फिल्म राइट्स की कीमत का मतलब यह है कि बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ की कमाई करते ही फिल्म का हिंदी वर्जन डिस्ट्रीब्यूटर नंबर ब्रेक इवन जोन में आ जाएगा। इसका मतलब यह है कि 15 करोड़ के बाद फिल्म जितनी भी कमाई की करेगी वह सिर्फ फायदे को बढ़ाता जाएगा। 500 करोड़ रुपए के बजट से बनी पोन्नियन सेल्वन को लेकर हिंदी दर्शकों के बीच भी काफी बज बना हुआ है। ऐसे में साउथ की हिंदी रीमेक विक्रम वेधा से इस फिल्म की टक्कर की वजह से इसकी हाइप और भी ज्यादा बढ़ चुकी है।

विज्ञापन

4 of 4
पोन्नियिन सेलवन - भाग 1 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की कहानी 10वीं सदी के आसपास बुनी गई है। यह फिल्म चोल साम्राज्य के शक्ति संघर्ष पर आधारित है। इसमें कावेरी नदी के बेटे पोन्नियिन सेलवन के भारतीय इतिहास के सबसे महान शासक राजराजा चोल बनने की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार विक्रम जयम रवि, कार्थी, ऐश्वर्या राय बच्चन, तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी संग कई कलाकार नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए  ऐश्वर्या राय 2018 के बाद स्क्रीन पर नजर आएंगी। यह फिल्म तमिल के अलावा हिंदी तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज की जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें