मणिरत्नम
मणिरत्नम का पूरा नाम
तमिल सिनेमा जगत को कई सफल फिल्में देने वाला मणिरत्नम का जन्म 2 जून 1956 में तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था। मणिरत्नम का पूरा नाम गोपाल रत्नम सुब्रमण्यम है। फिल्म मेकर और निर्देशक मणिरत्नम ने 1983 में 'पल्लवी अनु पल्लवी' से अपनी शुरुआत की थी, जबकि हिंदी सिनेमा में उन्होंने 1998 में फिल्म 'दिल से' को पहली बार निर्देशित किया था। इसके बाद बॉलीवुड में भी उन्होंने रोजा, गुरू और बॉम्बे जैसी फिल्में बनाईं। जो आज भी सदाबहार हैं।