happy phirr bhag jayegi
वैसे तो इस हफ्ते 2 फिल्में रिलीज हुई हैं सोनाक्षी सिन्हा की 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' और नवाजुद्दीन की फिल्म 'जीनियस'। 'जीनियस' फिल्म के शुरुआती आंकड़े तो नहीं मिल पाए हैं इस वजह से सिर्फ 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' फिल्म के कलेक्शन की बात करेंगे। 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' फिल्म 24 अगस्त को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं लेकिन कलेक्शन को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि फिल्म की रफ्तार काफी धीमी है।