कास्टिंग काउच का मुद्दा बॉलीवुड में हमेशा ही चर्चा का विषय बना रहता है। कई सारे सेलेब्रिटीज इस मुद्दे को उठा चुके हैं। हाल ही में फेमस एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने विषय पर बेबाक राय रखी और कहा इसमें कभी भी एक की गलती नहीं होती।
विज्ञापन
2 of 5
Mandira Bedi
मंदिरा हाल ही में फिल्म 'वोदका डायरीज' में नजर आईं जो 19 जनवरी को रिलीज हुई है। वहीं कास्टिंग काउच पर एक इंटरव्यू के दौरान अपनी रखी।
विज्ञापन
3 of 5
Mandira Bedi
मंदिरा ने कहा - 'मैं बीते 23 साल से इस इंडस्ट्री में काम कर रही हूं। मुझे किसी ने भी इस तरह का कोई भी ऑफर नहीं दिया है। मैं उस जगह पर नहीं हूं मुझे कोई अच्छे काम के बदले किसी तरह के फेवर के बारे में पूछ सके। यह तभी संभव होता है जब दूसरा इंसान समझौता करने के लिए राजी हो जाए। यह हमेशा दो तरफा होता है।'
4 of 5
Mandira Bedi
हालांकि मंदिरा ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने कास्टिंग काउच के मुद्दे पर अपनी राय रखी हो। इससे पहले कई सारी एक्ट्रेस अपनी बात शेयर कर चुकी हैं। इस मुद्दे को तब ज्यादा हवा मिली जब टेलीविजन एक्ट्रेस सुलगना चटर्जी ने सोशल मीडिया पर अपनी चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया था।
दिलचस्प बात यह है कि इस मामले पर विद्या बालन, राधिका आप्टे और टेलीविजन क्वीन दिव्यांका त्रिपाठी भी अपनी राय रख चुकी हैं। आपको बता दें, मंदिरा इन दिनों 'वोदका डायरीज' फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आईं। यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। इसमें केके मेनन, राइमा सेन के अलावा मंदिरा बेदी, शारिब हाशमी मुख्य भूमिका में हैं।