मंदिरा बेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी अब फिल्मों और टीवी शो में ज्यादा नजर नहीं आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में मंदिरा ने पीली बिकिनी में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। गौरतलब है कि मंदिरा भी अपने फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। ऐसा पहली बार नहीं हैं जब मंदिरा ने अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट की हो। इससे पहले भी कई बार मंदिरा अपनी तस्वीरें और वर्क आउट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं।