लज्जा
- फोटो : Lajja
लज्जा
राजकुमार संतोषी की ‘लज्जा’ समाज को आईना दिखाने वाली फिल्म थी। इसमें महिलाओं के साथ होने वाले वो अत्याचार दिखाए गए थे जो आज भी रुके नहीं हैं। किस तरह उन्हे मारा पीटा जाता है, शोषण किया जाता है और क्रूरता दुष्कर्म पर आकर भी खत्म नहीं होती। ऐसे में जब कोई औरत असल में काली का रूप धारण कर लेती है तो वो विनाश करने पर उतर जाती है। इस फिल्म में रेखा, माधुरी दीक्षित, मनीषा कोइराला, महिमा चौधरी, अनिल कपूर, अजय देवगन और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में नजर आए थे।