मंदिरा बेदी
- फोटो : social media
मुंबई से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया में जाने का फैसला किया। अपने इस शौक को पूरा करते हुए मंदिरा बेदी ने साल 1994 में अपने करियर की शुरुआत की। मंदिरा ने डीडी नेशनल के सबसे चर्चित सीरियल 'शांति' में काम किया, जिसमें उन्हें खूब पसंद किया। इसके बाद वह 'औरत' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', ‘इंडियन आइडल’, ‘फेम गुरुकुल’, ‘डील या नो डील’ जैसे कुछ सीरियल्स में भी नजर आईं।