बिग बॉस 9 में नजर आईं मंदाना करीमी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इतना ही नहीं मंदाना अपने फैंस के लिए तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मंदाना ने अपना एक शानदार फोटोशूट फैंस के साथ शेयर किया है जिसमें वह वाइन रूम में अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। हालांकि इस तस्वीर के लिए उन्हें ट्रोल भी होना पड़ रहा है। बीते 3 सालों में मंदाना ने अपने फिजीक पर बहुत काम किया है और काफी वजन घटाया है।