Akshara Haasan
पोस्ट में लिखा गया है, 'हमने कुछ 10 दिन पहले ही बातचीत की थी। 'शमिताभ' की यादों को दोहराया था और उनके बच्चों के हाल-चाल लिए थे और, आज वह नहीं रहे। आज हमने एक दयालु, सज्जन और खुशमिजाज इंसान को खो दिया है। सचिन दादा, आप जहां भी हो, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। इंडस्ट्री ने एक बेहतरीन मेकअप आर्टिस्ट को खो दिया है। यह बहुत बुरा हुआ है। मुझे नहीं पता कि मुझे क्या कहना चाहिए? मेरा दिल भरा हुआ है। मैं सिर्फ उनके आखिरी शब्दों को याद करना चाहती हूं जो मेरे दिल के बहुत करीब हैं।'