सिनेमा की दुनिया में ऐसे कई कलाकार हैं, जो बहुप्रतिभा के धनी हैं। इन्हीं कलाकारों में से एक हैं अभिनेता और लेखक मानव कौल। मानव कौल का टैलेंट किसी से छिपा नहीं है। वह न सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं, बल्कि अपनी लेखन शैली से भी सबका दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। 'काई पो चे!', 'वजीर', 'द फेम गेम' जैसे प्रोजेक्ट्स के साथ एक अभिनेता के रूप में अपना टैलेंट साबित किया है। लेकिन काम, प्रसिद्धि, सफलता और प्रशंसा के बावजूद वह अभी भी वन बीएचके फ्लैट में रहते हैं और अपनी जिंदगी से काफी संतुष्ट हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद मानव कौल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है..