फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: शादी के लिए तैयार कंगना और जी करदा में इंटीमेट सीन के लिए ट्रोल हुईं तमन्ना, पढ़ें फिल्मी खबरें

Fri, 16 Jun 2023 07:55 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कंगना रणौत, तमन्ना भाटिया - फोटो : social media
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों की पेशेवर और निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। यही वजह है कि फिल्म और टीवी जगत के सितारे खुद भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को समय-समय पर अपडेट देते नजर आते हैं। वहीं, हम भी  फिल्मी रैप के जरिए आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिनभर में इंडस्ट्री में क्या-क्या खास हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। कुछ समय पहले अभिनेता की फिल्म किसी का भाई किसी की जान सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े और शहनाज गिल भी नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी और लोगों को ज्यादा पसंद भी नहीं आई थी। अब इन दिनों सलमान खान टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी हैं। कभी वह मड आईलैंड में शूट करते नजर आते हैं तो कभी कही और। हाल ही में अभिनेता का टाइगर 3 की शूटिंग का एक वीडियो लीक हो गया है। 
Salman Khan: 'टाइगर 3' के सेट से लीक हुआ सलमान का वीडियो, रूफटॉप पर स्टंट करते नजर आए अभिनेता
विज्ञापन

3 of 11
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ से लेकर बॉलीवुड में 'सिंघम गर्ल' बनने तक अपने अभिनय से सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने वाली काजल अग्रवाल डेब्यू के समय से ही राज कर रही हैं। अपने करियर में साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों को मिलाकर काजल अग्रवाल अभी तक लगभग 55 फिल्मों का हिस्सा रही हैं, जिनमें अपने अभिनय से अभिनेत्री ने सबका दिल जीता है। लेकिन, इन दिनों काजल अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। हालांकि, अब कुछ रिपोर्ट्स आ रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया है।
Kajal Aggarwal: इंडस्ट्री को 'टाटा बाय-बाय' कहने वाली हैं काजल अग्रवाल? अभिनेत्री ने इस वजह से लिए यह फैसला

4 of 11
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। वहीं, अब फिल्म अपनी रिलीज के करीब दो महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। अगर आप भी अब तक इस मूवी को नहीं देख सके हैं, और ओटीटी पर इसका लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो चलिए जान लेते हैं कि फिल्म कब और कहां स्ट्रीम होने जा रही है।
KKBKKJ OTT Release: 'किसी का भाई किसी की जान' ओटीटी पर होगी हिट? जानें कब और कहां देख सकेंगे सलमान की फिल्म

विज्ञापन

5 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की पंगा क्वीन यानी कंगना रणौत इन दिनों बतौर निर्माता अपनी अपकमिंग फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस फिल्म की स्टारकास्ट नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर के साथ जगह-जगह पहुंचकर इसका प्रमोशन करती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे उनके फैंस में खुशी की लहर है। 
Kangana Ranaut On Marriage: शादी-बच्चे के लिए तैयार कंगना रणौत, जानें कब लेंगी सात फेरे?
विज्ञापन

6 of 11
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के फेमस एक्टर प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' आज रिलीज हो गई है। लोग रिलीज के पहले ही दिन इस फिल्म को थिएटर में देखने के लिए टिक्ट्स के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। कई लोग इस फिल्म को देखने के बाद ट्विटर पर अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं। लोगों की प्रतिक्रियाएं देखकर ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म सुपरहिट साबित हो सकती है। लोग फिल्म के लगभग हर किरदार के एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे सैफ अली खान कई लोगों को पसंद नहीं आए हैं। उनके लुक की जमकर आलोचना की जा रही है।
Adipurush: आदिपुरुष में लंकेश बने सैफ अली खान हुए जमकर ट्रोल, लोग बोले- 'इसका मॉडर्न लुक देखकर हंसी आ रही है'
विज्ञापन

7 of 11
तापसी पन्नू - फोटो : social media
अभिनेत्री तापसी पन्नू की पहली हिंदी फिल्म साल 2013 में 'चश्मे बद्दूर' आई थी। इस फिल्म के रिलीज के बाद से अभिनेत्री ने अब हिंदी सिनेमा में अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 'पिंक', 'थप्पड़' और 'मुल्क' जैसे फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया। बॉलीवुड में एक आउटसाइडर होने के नाते अभिनेत्री ने अब 'बॉलीवुड शिविरों' के बारे में बात की है और बताया है कि वह क्यों उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं रखती हैं।
Taapsee Pannu: बॉलीवुड में होने वाले भेदभाव से परेशान हैं तापसी? एक्ट्रेस ने किया इंडस्ट्री के गुट का खुलासा

8 of 11
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना भाटिया इन दिनों कई कारणों से सुर्खियां बटोर रही हैं। एक तरह उनकी वेब सीरीज 'जी करदा' रिलीज हो चुकी है, वहीं दूसरी तरफ वह अभिनेता विजय वर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने इस वेब सीरीज में बोल्ड सीन्स से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। अभिनेत्री ने रोमांटिक ड्रामा 'जी करदा' में किस न करने के अपने नियम को तोड़ा और वेब सीरीज में एक धमाकेदार इंटीमेट सीन के लिए टॉपलेस भी हुईं। हालांकि, अभिनेत्री के इंटीमेट सीन्स से उनके फैंस खुश नजर नहीं आ रहे हैं। बोल्ड सीन्स देने को लेकर अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
Tamannaah: 'जी करदा' में इंटीमेट सीन के लिए टॉपलेस हुईं तमन्ना भाटिया, भड़के यूजर्स ने किया अभिनेत्री को ट्रोल

9 of 11
अल पचीनो - फोटो : सोशल मीडिया

अकादमी पुरस्कार विजेता 83 वर्षीय अल पचीनो ने 29 वर्षीय प्रेमिका और फिल्म निर्माता नूर अल्फल्लाह ने बेटे को जन्म दिया है। कपल ने बच्चे का नाम रोमन पचिनो नाम रखा है। अल पचीनो  इस उम्र में पिता बनने पर काफी खुश और एक्साइटेड हैं। बता दें कि पचीनो का यह चौथा बच्चा है।
Al Pacino:  83 साल की उम्र में अल पचीनो चौथी बार बने पिता, 29 साल की गर्लफ्रेंड ने दिया बच्चे को जन्म

10 of 11
राहुल बोस, जी ले जरा - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल बोस फिल्म इंडस्ट्री के शानदार एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। अपने तीन दशक के करियर में उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। हालांकि, इस बीच उन्होंने सिर्फ ऐसी फिल्मों में ही काम करने में दिलचस्पी दिखाई है, जिनमें उन्हें क्रिएटिविटी दिखाने का भरपूर मौका मिला हो। बीते कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि वह फरहान अख्तर की आगामी फिल्म 'जी ले जरा' का हिस्सा बनने वाले हैं। इस बारे में खुद राहुल बोस ने चुप्पी तोड़ी है।
Rahul Bose: फरहान की 'जी ले जरा' में काम नहीं कर रहे राहुल बोस? एक्टर ने खुद बताई वजह

विज्ञापन

11 of 11
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आदिपुरुष' आखिरकार सिनेमाघरों में आज रिलीज हो चुकी है। थिएटर्स हाउसफुल हैं और दर्शकों की भारी भीड़ नजर आ रही हैं। फिल्म को देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं। सिनेमाघरों से फैंस फिल्म के अलग-अलग दृश्यों की क्लिप साझा कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 'आदिपुरुष' को दिखाने वाले एक थिएटर में बंदर को आते हुए देखा गया।
Adipurush: 'आदिपुरुष' की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में घुसा बंदर, दर्शक बोले- फिल्म देखने आए राम भक्त हनुमान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें