फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन मामले में चुप रहने पर अजय देवगन की कार रोकने वाला शख्स गिरफ्तार, कहा था- रोटी कैसे पचती है

Tue, 02 Mar 2021 09:08 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन - फोटो : अजय देवगन
बॉलीवुड के बहुत से सितारे सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हैं। कुछ समय पहले किसान आंदोलन के मु्द्दे पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक बहुत से सितारों की प्रतिक्रिया सामने आई थी। हालांकि कुछ सितारों ने इस पर भी चुप्पी साधी हुई थी। इस लिस्ट में अजय देवगन का नाम भी शामिल हैं जिनका हाल ही में किसान आंदोलन के समर्थक से सामना हुआ। उस शख्स ने अजय देवगन की गाड़ी रोककर उनसे सवाल पूछा था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन - फोटो : Social Media
बता दें कि मंगलवार की सुबह अजय देवगन किसी फिल्म की शूटिंग के लिए गोरेगांव पूर्व स्थित फिल्म सिटी जा रहे थे। इसी बीच फिल्म सिटी के गेट से थोड़ी दूर पहले एक सरदार ने अजय देवगन की गाड़ी को रोक दिया और किसान आंदोलन में अपनी चुप्पी तोड़ने की बात कहने लगा। बीच सड़क में अजय देवगन के साथ ऐसा व्यवहार करने के चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन
दरअसल सरदार का अजय देवगन से कहना था कि, 'दिल्ली में किसान इतने दिनों से आंदोलन कर रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। आपने उनके समर्थन में कोई ट्वीट क्यों नहीं किया' ?सरदार ने करीब 15 मिनट तक अजय देवगन की गाड़ी रोकी थी। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने अजय देवगन को फिल्म सिटी के अंदर उनके सेट पर छोड़ा।

4 of 5
ajay devgn
इस मामले के सामने आने के बाद दिंडोशी पुलिस ने अजय देवगन की  गाड़ी रोकने वाले सरदार को गिरफ्तार कर लिया। सरदार के साथी का कहना है कि उनका दोस्त सिर्फ किसानों के हक के लिए बात करने गया था। ये कोई इतना बड़ा गुनाह तो नहीं है। फिर पुलिस ने उसे क्यों गिरफ्तार किया? बता दें कि अजय देवगन की गाड़ी रोकने वाले शख्स का नाम राजदीप सिंह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ajay devgn
एक चैनल के अनुसार राजदीप सिंह को अजय देवगन पर किसानों के खिलाफ होने का आरोप लगाते हुए भी सुना गया। उन्होंने पंजाबी में अजय देवगन से कहा कि, 'तुम लोग पंजाब के खिलाफ हो...शर्म करो, तुम लोगों को रोटी कैसे पचती है'। इसके बाद से ही पुलिस वहां आ गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि किसान आंदोलन के मुद्दे पर बॉलीवुड के बहुत से सितारों की प्रतिक्रिया सामने आई थी। हॉलीवुड सितारों के ट्वीट के बाद से बॉलीवुड दो हिस्सों में भी बंटा नजर आया था। जहां कुछ सितारे किसान आंदोलन के समर्थन में बोल रहे थे तो वहीं कुछ लोगों ने इसे प्रोपोगेंडा बताया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें