फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक में बिकी थी ममता कुलकर्णी की टॉपलेस तस्वीरें, बोल्ड इमेज की वजह से रहीं चर्चा में

Mon, 20 Apr 2020 07:56 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Mamta Kulkarni - फोटो : social media
अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर वाली ममता कुलकर्णी का कल जन्मदिन है। 20 अप्रैल 1972 को ममता का जन्म मुंबई में हुआ। एक आंधी की तरह वह हिंदी सिनेमा में आईं। अचानक से वह गायब भी हो गईं। 90 के दौर की सुपरस्टार एक्ट्रेस रह चुकीं ममता कुलकर्णी यूं तो बॉलीवुड में काफी वक्त से गायब हैं लेकिन आज भी उनके फैंस उनके कमबैक का इंतजार करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Mamta kulkarni

1992 में ममता ने स्टारडस्ट मैगजीन के लिए टॉपलैस फोटोशूट करवाया था। उस समय के लिए यह बहुत बड़ी बात थी। सितंबर 1993 में जब यह मैगजीन मार्केट में आई तो लोग इसको खरीदने के लिए टूट पड़े। हालात ऐसे बन गए कि कुछ ही दिनों में मैगजीन की सारी कॉपिया बिक गईं। इस फोटोशूट से ममता रातोंरात स्टार बन गईं। कहा जाता है उस वक्त लोगों ने मैगजीन का वो अंक ब्लैक में भी खरीदा था।

विज्ञापन

3 of 6
Mamta Kulkarni - फोटो : Social Media
ममता का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री ममता का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन किसी से छुपा नहीं है। छोटा राजन से लेकर कई गैंगस्टर के साथ उनका नाम जुड़ा। ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी के साथ ममता कुलकर्णी का रिश्ता लंबे अरसे तक चला और फिर दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद उनका फिल्मों से नाता छूट गया और विवादों से जुड़ गया।

4 of 6
Mamta kulkarni
बड़े एक्टर्स के साथ काम करने के बाद भी ममता को वह स्टारडम नहीं मिल पा रहा था जिसकी उन्हें चाहत थी। लेकिन बोल्ड इमेज के बाद एक समय ऐसा आया जब ममता को बॉलीवुड में रिजेक्शन क्वीन के नाम से जाना जाने लगा। ममता ने उस दौर के कई सुपरस्टार्स जैसे अजय देवगन, शाहरुख खान, सलमान खान के साथ काम करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

5 of 6
mata
केवल हीरो ही नहीं उस दौर की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस मानी जाने वाली ममता ने कई फिल्मों सपूत, अंगारे, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, बंधन, आंटी नंबर 1, होगी प्यार की जीत जैसी फिल्मों में काम करने से भी इनकार कर दिया था। राकेश रोशन, राज कुमार संतोषी जैसे बड़े निर्देशक ममता के घर के चक्कर काटने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ममता कुलकर्णी
साल 1993 में आई फिल्म 'आशिक आवारा' ममता की पहली हिट फिल्म रही। करन अर्जुन में ममता सलमान के अपोजिट कास्ट हुईं। इस फिल्म के एक गाने 'मुझको राणा जी..' ने ममता की शोहरत में चार चांद लगा दिए। ममता ने सलमान खान से लेकर आमिर खान तक सभी के साथ काम किया लेकिन फिल्मों में ऊंचाई तक पहुंचने के बावजूद ममता अचानक फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें