बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) का 20 अप्रैल को जन्मदिन है। ममता कुलकर्णी का हिंदी सिनेमाजगत में करियर महज 10 साल का रहा। 'तिरंगा' फिल्म से ममता ने अपने करियर की शुरुआत की थी। जबकि साल 2002 में आखिरी हिंदी फिल्म 'कभी तुम कभी हम' थी। इस फिल्म के बाद से ममता ने बॉलीवुड से दूरी बना ली और गुमनाम जिंदगी जी रही हैं। ममता कुलकर्णी फिल्मों से ज्यादा अंडरवर्ल्ड और ड्रग्स की तस्करी में नाम जुड़ने की वजह से चर्चा में रहीं। इतने लंबे अरसे में अब उनके लुक में भी काफी बदलाव आ गया है। ममता कुलकर्णी की 'करण अर्जुन' फिल्म सबसे ज्यादा चर्चित रही। तो चलिए आपको बताते हैं करण-अर्जुन की मां दुर्गा ठाकुर हो या फिर ठाकुर का मुंशी, 24 साल बाद यह स्टार अब किस तरह दिखते हैं और क्या कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 9
Mamta Kulkarni
- फोटो : twitter
'करण-अर्जुन' में सलमान की प्रेमिका का रोल ममता कुलकर्णी ने निभाया था। जिस वक्त यह फिल्म रिलीज हुई थी उस समय ममता फिल्म इंडस्ट्री का नामचीन चेहरा थीं। उनपर और सलमान पर फिल्माया गया 'एक मुंडा मेरी उम्र दा' गाना लोगों की जुबां पर मानों चढ़ ही गया था। ममता कुलकर्णी लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। 24 साल में ममता कुलकर्णी काफी बदल गई हैं।
विज्ञापन
3 of 9
Ashok Saraf
- फोटो : twitter
'करण-अर्जुन' में एक एक किरदार अपने आप में खास था। फिर चाहे वह ठाकुर के मुंशी बने अशोक सरफ ही क्यों न हो। करण-अर्जुन फिल्म में अशोक सरफ का बार बार कहना 'ठाकुर तो गयो' डायलॉग आज भी लोगों को अच्छी तरह से याद है। अशोक सरफ की उम्र 71 साल हो गई और उनका लुक भी काफी बदल गया है।
4 of 9
Johnny Lever
- फोटो : twitter
करण-अर्जुन फिल्म में जॉनी लीवर का किरदार भी लोगों को अच्छी तरह से याद है। इस फिल्म में जॉनी ने सभी को बेतहाशा हंसाया था। जॉनी भी इन 24 साल में काफी बदल गए हैं।
विज्ञापन
5 of 9
Ranjeet
- फोटो : twitter
फिल्म में काजोल के पिता मिस्टर सक्सेना का किरदार करने वाले रंजीत आजकल फिल्मों से दूर हैं। 24 साल में वह काफी बदल गए हैं।
विज्ञापन
6 of 9
Salman Khan
- फोटो : file photo
करण-अर्जुन में करण का किरदार निभाने वाले सलमान खान अभी भी फिल्मों में हीरो का रोल कर रहे हैं। यहां तक कि उन्हें बॉलीवुड का 'टाइगर' भी कहा जाता है।
विज्ञापन
7 of 9
shahrukh khan
- फोटो : file photo
फिल्म में अर्जुन का रोल करने वाले शाहरुख खान अभी भी फिल्मों में हीरो का रोल निभाते हैं। शाहरुख हाल ही में 'जीरो' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में शाहरुख की एक्टिंग की तो तारीफ हुई लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
8 of 9
Rakhee
- फोटो : twitter
अब बात करते हैं राखी की। 'करण-अर्जुन' फिल्म में राखी ने दुर्गा ठाकुर का दमदार रोल निभाया था। इस फिल्म में राखी की लाजवाब एक्टिंग आज भी लोगों को याद है। राखी 71 साल की हो गई हैं और उनके लुक में काफी बदलाव आ गया है।
काजोल के बारे में कहा जा सकता है कि 90 की वो अकेली हीरोइन हैं, जो आज भी अपने दम पर फिल्में पा रही हैं। काजोल बॉलीवुड फिल्म हेलीकॉप्टर ईला में आखिरी बार नजर आई थीं।