साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। खबर है कि मलयालम फिल्मों के स्टार ममूटी (Mammootty) कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। बीते शनिवार को उनको गले में हल्की खराश हुई थी, जिसके बाद उन्होंने टेस्ट करवाया और वह पॉजिटिव निकले। अपने 25 सालों से भी अधिक के करियर के दौरान, उन्होंने शीर्ष अभिनेता के रूप में 380 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। ममूटी को साउथ का अंबानी कहा जाता है। ममूटी एक शानदार अभिनेता होने के अलावा वकील भी हैं।