फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में ही शुक्रवार को इस हीरोइन के घर बजेगी शहनाई, मांगलिक कार्यक्रम सोमवार से

Sun, 02 Aug 2020 05:54 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
प्राची तेहलान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अलग अलग भाषाओं की फिल्मों व टीवी धारावाहिकों में काम करके बड़ा नाम कमाने वाली अभिनेत्री प्राची तेहलान के घर आने वाले शुक्रवार को शहनाइयां बजने वाली हैं। इस साल तमिल, तेलुगू, मलायलम और हिंदी में रिलीज हुई फिल्म मामंगम में दिखी प्राची राष्ट्रीय स्तर की नेटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्राची तेहलान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक प्राची दिल्ली के कारोबारी और वन्यजीव संरक्षक रोहित सरोहा से 7 अगस्त को शादी करने जा रही हैं। बताया गया कि दोनों एक दूसरे को पिछले आठ साल से जानते हैं। प्राची इस बारे में कहती हैं, 'सगाई और शादी का कार्यक्रम एक ही दिन में दिल्ली में संपन्न होगा। पहले सुबह सगाई होगी और फिर शाम को शादी।' 
विज्ञापन

3 of 5
प्राची तेहलान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्राची तेहलान ने आगे कहा, 'सरकार के बनाए नियमों के मुताबिक ही हम सिर्फ 50 लोगों को ही बुला रहे हैं। सारे मेहमानों से मास्क पहनकर आने को कहा गया है जो इसमें चूकेंगे, उन्हें कार्यक्रम स्थल पर मास्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।'

4 of 5
प्राची तेहलान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्राची कहती हैं, 'शादी राजधानी की सीमा पर स्थित एक फार्म हाउस पर होने जा रही है, इस स्थल पर काफी सारी जगह है और इसीलिए हमने ये जगह चुनी ताकि लोग दूर दूर खड़े होकर भी उत्सव का पूरा आनंद ले सकें। हम ये भी कोशिश कर रहे हैं कि पांडाल भी दूर दूर बनाए जाएं ताकि लोगों को दूर से ही सब दिख सके और उन्हें एक साथ इकट्ठा न होना पड़े।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्राची तेहलान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्राची तेहलान ने आगे कहा, 'कार्यक्रम जहां होंगे, खाने की व्यवस्था से उससे अलग एक दूसरे स्थान पर की गई है। वैवाहिक कार्यक्रमों की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है।' आपको बता दें कि प्राची तेहलान टीवी सीरियल दीया और बाती के अलावा एकव्या में नजर आ चुकी हैं। वह छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। 

पढ़ें: अपने नाम पर सिम कार्ड का इस्तेमाल नहीं करते थे सुशांत सिंह राजपूत, बिहार पुलिस ने शुरू की कॉल रिकॉर्ड की जांच
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें