फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने नाम पर रजिस्टर्ड सिम कार्ड का इस्तेमाल नहीं करते थे सुशांत, बिहार पुलिस ने शुरू की कॉल रिकॉर्ड की जांच

Sun, 02 Aug 2020 05:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब बिहार पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। बीते दिनों दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने पटना में अभिनेत्री और सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद से बिहार पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच कर रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
अब बिहार पुलिस ने खुलासा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत अपने नाम पर रजिस्टर्ड सिम कार्ड का इस्तेमाल नहीं करते थे। इसका पता उनके मोबाइल फोन कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स ट्रैक करने के बाद चला है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सुशांत द्वारा जिन सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा था, उनमें से कोई भी उनके नाम पर पंजीकृत नहीं था। 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
उनमें से एक सिम कार्ड सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी के नाम पर पंजीकृत था। अब बिहार पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDRs) ट्रैक कर रही है। बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव बांद्रा स्थित उनके घर में मिला था। अब इस मामले में बिहार पुलिस उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियन के परिवार से पूछताछ कर रही है। 

4 of 5
दिशा सालियान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के एक हफ्ते पहले दिशा सालियन ने एक बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं बिहार पुलिस की मदद ना करने की वजह से मुंबई पुलिस की लगातार आलोचना हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार पुलिस की टीम ने मालवणी थाने में दिशा सालियन की मौत से संबंधित पूछताछ की। पहले तो मुंबई पुलिस के जांच अधिकारी ने सभी दस्तावेज साझा करने की बात कही लेकिन चीजें बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि बिहार पुलिस की टीम रविवार को दिशा के घर उनके परिवार के सदस्यों के बयान लेने पहुंची थी लेकिन परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला। इसके अलावा बिहार पुलिस अब उस चाबी वाले को ढूंढ रही है जिसने सुशांत सिंह राजपूत के कमरे का दरवाजा खोला था। साथ ही बिहार पुलिस उनकी मौत की अन्य पहलूओं पर भी जांच कर रही है। 

पढ़ें: अमर सिंह के निधन से भावुक हुईं जयाप्रदा, अपने राजनीति के 'गॉडफादर' को ऐसे दी श्रद्धांजलि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें