फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने ठुकराया 2 करोड़ रुपये का ऑफर, सिर्फ ये है वजह

Sat, 20 Apr 2019 09:59 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
साई पल्लवी - फोटो : instagram

26 वर्षीय मलयालम अभिनेत्री साई पल्लवी ने दो करोड़ रुपये की डील ठुकराकर सबको चौंका दिया है। उन्हें यह ऑफर एक ब्यूटी प्रोडक्ट कंपनी ने दिया था। दरअसल, साई पल्लवी की स्किन डस्की है। कंपनी ने उन्हें गोरे होने की क्रीम का एक विज्ञापन ऑफर किया था।
 

विज्ञापन

2 of 4
sai pallavi - फोटो : social media
अभिनेत्री ने इस ऑफर को यह कहकर करने से मना कर दिया कि वह अपने चेहरे के असली रंग को ही कैमरे पर पेश करना चाहती है। यही कारण है कि उन्होंने इस बिग डील को मिनटों में ठुकरा दिया। हालांकि इतनी बड़ी डील के लिए कई अभिनेत्रियां संघर्ष में लगी रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
साई पल्लवी - फोटो : instagram
अभिनेत्री का कहना है कि उन्हें चेहरे पर ज्यादा मेकअप करना पसंद नहीं है। साई पल्लवी कई मंच पर पहले ही इस बात को साफ कर चुकी हैं 'मैं ब्यूटी प्रोडक्ट में विश्वास नहीं करती, आपकी त्वचा का जो भी रंग है, लेकिन आपको अपने ऊपर आत्मविश्वास होना चाहिए।' 
विज्ञापन

4 of 4
साई पल्लवी - फोटो : instagram
गौरतलब है कि साई ने साल 2015 में फिल्म 'प्रेमम' से बतौर अभिनेत्री अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म के लिए उन्हें साउथ का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका है। इसके बाद साई की मलयालम फिल्म 'काली' को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें