फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल बाद पर्दे पर दिखाई देगी काजोल की 'बहन', इस फिल्म में दिखेगा हॉट अंदाज

Sat, 03 Jun 2017 07:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 5
मालविका राज
'कभी खुशी कभी गम' में 'पू' का किरदार निभा कर करीना कपूर खान ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। इस किरदार ने उन्हें बॉलीवुड में अलग मुकाम पर पहुंचाया था। इस फिल्म में एक और 'पू' थी जिसने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिल में अपनी छाप छोड़ी थी। और वो थीं छोटी पूजा का रोल निभाने वालीं मालविका राज। काजोल की छोटी बहन बन इन्होंने अपनी एक्टिंग के लिए खूब तारीफें बटोरीं थीं।
विज्ञापन

2 of 5
मालविका राज
मालविका राज ने जब ये फेमस रोल निभाया था तब वो केवल आठ साल की थीं। इस रोल ने उन्हें खूब शोहरत दिलाई थी। सभी को लगा कि इसके बाद उन्हें फिल्मों के ढेरों ऑफर मिलेंगे और वो बड़े होकर एक फेमस एक्ट्रेस बनेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
मालविका राज
मालविका एक फिल्म कर के गायब हो गईं। कई सालों बाद उन्होंने मॉडलिंग में एंट्री ली और आज वो मॉडलिंग इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। अब जल्द ही मालविका एक बार फिर फिल्मों में एंट्री करने का जा रही हैं।

4 of 5
मालविका राज
इस बार वो बॉलीवुड नहीं लेकिन टॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। मालविका 16 साल बाद बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। वो तेलुगु फिल्म 'जयदेव' में नजर आएंगी जो 9 जून को रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मालविका राज
इस फिल्म को लेकर मालविका काफी एक्साइटेड हैं। दर्शक भी मालविका को 16 साल बाद बड़े पर्दे पर देख कर काफी खुश होंगे। आखिर उनका निभाया गया किरदार इतना फेमस जो है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें