Mallika Sherawat
मल्लिका शेरावत ने ऐसी सभी खबरों को गलत ठहराया है। मल्लिका ने ट्वीट करते हुए सफाई दी है। उन्होंने कहा - 'मैं पहले भी कह चुकी हूं और दोबारा कह रही हूं मेरा न तो पेरिस में कोई घर है और न ही मैं वहां पर किराए पर रहती हूं। मैं लॉस एंजेलिस में रहती थी और पिछले 8 महीने से इंडिया में रह रही हूं। इस तरह की गलत खबरें न फैलाएं।'