भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की उप राष्ट्रपति चुनी जाने वाली पहली महिला हैं। अमेरिका में कमला हैरिस के समर्थक तो खुश हैं हीं, साथ ही भारत में भी उनके लिए लोगों ने खुशी जताई है। इस बीच अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कमला हैरिस के लिए भविष्यवाणी की थी।