बॉलीवुड में चुंबन क्वीन के नाम से मशहूर हुई इस एक्ट्रेस के ऐसे दिन आ गए कि उन्हें अब मजबूरी में यह काम करना पड़ रहा है। यहां बात किसी और की नहीं बल्कि बोल्ड क्वीन मल्लिका शेरावत की हो रही है। खबरों की माने तो बॉलीवुड में काम नहीं मिलने की वजह से मल्लिका को अब भोजपुरी फिल्मों में काम करना पड़ेगा।
विज्ञापन
2 of 4
मल्लिका शेरावत
खबरों की माने तो एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत बॉलीवुड में अपनी बोल्डनेस का तड़का लगाने के बाद अब भोजपुरी फिल्मों में धमाल मचाने के लिए तैयार हो चुकी हैं। कहा जा रहा है कि मल्लिका जल्द ही एक भोजपुरी फिल्म के गानों के लिए शूटिंग शुरू करेंगी।
विज्ञापन
3 of 4
Mallika Sherawat
मल्लिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके लिए भाषा नहीं, काम मायने रखता है। उनके लिए भाषा कोई सीमा नहीं है। उनका कहना है कि उन्होंने दुनिया के सुपरस्टार जैकी चैन के साथ भी काम किया है। हालांकि, वो भोजपुरी की किस फिल्म में काम करेंगी अब तक इस बात का खुलासा नहीं किया है।
मल्लिका आखिरी बार फिल्म ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ और ‘जीनत’ में नजर आई थीं। मल्लिका ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘मर्डर’ से की थी। साल 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म में मल्लिका ने काफी बोल्ड सीन दिए थे।