फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेब्वॉय मैगजीन के कवर शूट के लिए मल्लिका शेरावत को मिला था बड़ा ऑफर, इस डर से ठुकराया

Wed, 23 Oct 2019 03:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mallika sherawat - फोटो : instagram
मल्लिका शेरावत एक समय पर बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने 'ख्वाहिश', 'मर्डर', 'डरना जरूरी है' और 'हिस्स' जैसी 40 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सुपरस्टार जैकी चैन के साथ चीनी फिल्म 'द मिथ' में भी काम किया है। 24 अक्टूबर 1976 को हरियाणा के हिसार में जन्मीं मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लांबा है। मल्लिका शेरावत ने 'मर्डर' से हिंदी फिल्मों में हॉटनेस और बोल्डनेस का नया पैमाना बनाया। उनके जन्मदिन पर बात करते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारें में...
विज्ञापन

2 of 5
Mallika Sherawat
बॉलीवुड में आने से पहले ही मल्लिका शेरावत की शादी हो चुकी थी। खबरों की मानें तो मल्लिका की शादी दिल्ली के निवासी करण सिंह गिल से हुई थी जो पायलट थे। हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए। मल्लिका कई ऐड शूट में भी दिखाई दीं। इसके अलावा उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है।

ये भी पढ़ें- 19 साल पुराने रिश्ते को क्यों तोड़ने को मजबूर हुईं मलाइका, बताई थी तलाक से पहले की सच्चाई
विज्ञापन

3 of 5
Mallika Sherawat
मल्लिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करीना कपूर-तुषार कपूर स्टारर फिल्म 'जीना सिर्फ मेरे लिए' से की थी। इसके बाद वह साल 2003 में आई फिल्म 'ख्वाहिश' में दिखीं। इस फिल्म में उनका किसिंग सीन काफी चर्चा में रहा। मल्लिका की बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म मर्डर थी। बतौर लीड एक्ट्रेस मल्लिका की यह फिल्म हिट हुई और वह रातों-रात स्टार बन गईं।

4 of 5
मल्लिका शेरावत
मल्लिका पहली भारतीय एक्ट्रेस हैं जिसे प्रसिद्ध प्लेबॉय मैगजीन के कवर पर न्यूड पोज देने का ऑफर मिला था। हालांकि इसे मल्लिका ने ठुकरा दिया, क्योंकि उन्हें डर था कि इसके बाद उन्हें बॉलीवुड में ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mallika Sherawat - फोटो : Social Media
मर्डर जैसी फिल्में करने के बाद मल्लिका शेरावत की फीस में जबरदस्त इजाफा हुआ। बताया जाता है हिमेश रेशमिया की फिल्म आप का सुरुर के लिए अपने 10 मिनट के रोल के लिए मल्लिका ने 1.5 करोड़ चार्ज किए थे। मल्लिका बेशक इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन उनके फैंस को उनकी बॉलीवुड में वापसी का बेसब्री से इंतजार है लेकिन अभी तक मल्लिका ने किसी भी फिल्म को लेकर कोई भी ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें