उत्तर प्रदेश के औरैया में शनिवार तड़के हुए सड़क हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वो दहल उठा। हादसे में 36 अन्य मजदूर भी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली से आए डीसीएम (मिनी ट्रक) में सवार कुछ लोग ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके थे, तभी राजस्थान से आने वाले दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। जो लोग बाहर थे वो बच गए। बाकी दोनों वाहनों में सवार 24 लोगों की की जान चली गई। इस हादसे पर बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत और स्वरा भास्कर ने दुख जताया है।