फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विंकल खन्ना के माफीनामे पर मल्लिका दुआ ने दिया ये शानदार जवाब

Sun, 05 Nov 2017 09:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 6
अक्षय कुमार और मल्लिका दुआ के बीच शुरू हुआ 'बेल बजाओ' विवाद जल्द ही खत्म हो सकता है। इस विवाद में अक्षय की पत्नी और पूर्व एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना के माफी मांगने के बाद मल्लिका दुआ ने बड़े ही सधे हुए अंदाज में उन्हें जवाब दिया है। 
विज्ञापन

2 of 6
ट्विंकल के यू-टर्न के बाद मल्लिका दुआ ने अपने ट्वीट में लिखा कि ये सभी माता-पिता करते हैं। वह अपने बच्चों को हमेशा सुरक्षित देखना चाहते हैं, चाहे वो 5 साल के हों या 28 साल का।  
  That’s the thing about parents. They are protective of their children whether they are 5 or whether they are 28 ☝🏻 — Mallika Dua (@MallikaDua) November 3, 2017
विज्ञापन

3 of 6
गौरतलब है कि ट्विंकल खन्ना ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'उस विवाद में मुझे घसीटा गया, एक सोशल कमेंटेटर की तरह नहीं बल्कि एक पत्नी के तौर पर। मैंने भावनाओं में बहकर जो कहा उसके लिए सभी से माफी मांगना चाहती हूं।' उन्होंने कहा, 'जब इन सब में मेरी पांच साल की बेटी को बिना वजह घसीटा गया तो खुद को रोक न सकी और बिना सोचे-समझे रिएक्ट कर दिया।'

4 of 6
बता दें कि रियलिटी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में एक कंटेस्टेंट की बे‍हतरीन परफॉर्मेंस से खुश होकर जैसे ही मल्ल‍िका दुआ गोल्डन बेल बजाने लगीं, तभी अक्षय बोले, 'मल्लिका जी आप बेल बजाइए, मैं आपको बजाता हूं।' मल्लिका दुआ तब इस शो की जज थीं। 
पढ़ें: गर्लफ्रेंड के बारे में कुछ ऐसा सोच रहे हैं कपिल, सुनते ही शरमा जाएंगी गिन्नी
विज्ञापन

5 of 6
इस घटना की क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मल्लिका दुआ और उनके पत्रकार पिता विनोद दुआ ने अक्षय कुमार के कमेंट की निंदा की थी। पलटकर अक्षय ने दोनों पर सवाल दाग दिया था कि शो से बाहर निकाले जाने के बाद मल्लिका ने सवाल खड़े क्यों किए हैं? उन्होंने ऐसा तब क्यों नहीं किया जिस वक्त उन्होंने यह बात कही?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विवाद तब और बढ़ गया जब बहस में कूदते हुए ट्विंकल खन्ना ने कह डाला कि अक्षय ने जो कहा वो बस एक मजाक में कहा। इसके बाद उन्होंने कई जोक्स ट्वीट किये और मल्लिका दुआ के साथ साथ उनके पिता का भी मजाक उड़ाया। ट्विंकल की इस वजह से काफी आलोचना हुई जिसके बाद अब उन्होंने माफी मांगी है। 
पढ़ें: आखिर क्यों ट्विकंल ने लिया यूटर्न और ऐसे कमेंट के लिए मांगी माफी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें