फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अब आमिर की पत्नी का भारत छोड़ने का मन नहीं करता'

Sat, 21 Jan 2017 12:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'दंगल' में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाने वाली जायरा वसीम को लेकर खड़ा हुआ विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है और अब इस विवाद में लोकगायिका मालिनी अवस्थी भी कूद पड़ी हैं। उन्होंने इस विवाद में आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव पर निशाना साधा है और कहा है कि क्या कश्मीर की एक मासूम बेटी के साथ दिखाई गई इस ‘असहिष्णुता’ पर उन्हें भारत छोड़ने का मन नहीं करता ?
विज्ञापन

मालिनी अवस्थी ने आमिर पर कसा तंज, कहा, 'अब उनकी पत्नी का भारत छोड़ने का मन नहीं करता ?'

2 of 5
मालिनी अवस्थी ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट लिखी, 'आमिर खान की दंगल की युवा अभिनेत्री ज़ायरा वसीम कट्टरपंथियों के फ़िक़रों के कारण वैसे ही परेशां थी, लेकिन जब उन्होंने जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के साथ औपचारिक मुलाक़ात के बाद रिवायतन एक तस्वीर खिंचवाई और ट्विटर पर डाली, उसके बाद ज़ायरा अतिशय आलोचना की शिकार हुई और उन्होंने घबरा कर वह तस्वीर डिलीट कर डाली और एक लम्बा माफ़ीनामा लिखा पोस्ट किया है।
विज्ञापन

मालिनी अवस्थी ने आमिर पर कसा तंज, कहा, 'अब उनकी पत्नी का भारत छोड़ने का मन नहीं करता ?'

3 of 5
मोहम्मद शमी, मुहम्मद कैफ के बाद अब ज़ायरा का प्रसंग बढ़ती हुई कट्टरता और असहिष्णुता के जीते जागते उदाहरण हैं। आमिर ख़ान की ही खोज, बेहद होनहार ज़ायरा के साथ हुए इस वाक़ये के बाद उनकी पत्नी किरण राव का अब क्या कहना है, यह भी आमिर खान बताएं। कश्मीर की एक मासूम बेटी के साथ दिखाई गई इस ‘असहिष्णुता’ पर उन्हें भारत छोड़ने का मन करता है या नहीं। प्रगतिशील किरण राव क्या सोचती हैं, यह आमिर खान ज़रूर बताएं देश को।”

आप इस पोस्ट को यहां पढ़ सकते हैं - 


 

मालिनी अवस्थी ने आमिर पर कसा तंज, कहा, 'अब उनकी पत्नी का भारत छोड़ने का मन नहीं करता ?'

4 of 5
- फोटो : self
इस पोस्ट से साफ है कि मालिनी अवस्थी ने आमिर खान पर उनके उस बयान को लेकर टिप्पणी की है जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में अब असहिष्णुता बढ़ गई है जिसकी वजह से उनकी पत्नी को डर लगता है और देश छोड़ने के बारे में सोचती हैं। उस वक्त उस बयान पर खूब बवाल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालिनी अवस्थी ने आमिर पर कसा तंज, कहा, 'अब उनकी पत्नी का भारत छोड़ने का मन नहीं करता ?'

5 of 5
- फोटो : ANI
बताते चलें कि जायरा वसीम ने पिछले दिनों जम्‍मू कश्‍मीर की मुख्‍यमंत्री महबूबा मु्फ्ती से मुलाकात की थी और उसके बाद उनके साथ एक तस्वीर भी शेयर की। लेकिन इसके बाद विवाद बढ़ गया और जायरा पर निशाना साधा गया, जिसके बाद जायरा को वो पोस्ट डिलीट करके मांफी मांगनी पड़ी। अभी भी ये विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें