वैसे तो दुनिया भर में अक्षय कुमार के फैंस हैं। लेकिन अक्षय के एक फैन की दीवानगी इस हद तक पहुंच गई कि अक्षय कुमार को उससे मिलने के लिए मजबूर होना पड़ा। अपने फैन की ये हालत देख अक्षय घबरा गए और उससे मिलने पहुंच गए। आइए जानते आखिर अक्षय के फैन ने ऐसा क्या किया...
विज्ञापन
अपनी जान खतरे में डाल अक्षय से मिलने पहुंचा यह फैन, अक्षय बोले- 'दोबारा ऐसा मत करना'
2 of 5
अक्ष्ाय कुमार
दरअसल, अक्षय कुमार का शिवा गुर्जर नाम का एक फैन उनसे मिलने के लिए हरिद्वार से साइकिल चलाकर मुंबई पहुंच गया। उसने करीब 1600 किमी साइकिल चलाई। जब अक्षय कुमार तक ये बात पहुंची तो उसका जुनून देखकर अक्षय भी डर गए। साथ ही उससे मिलने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
अपनी जान खतरे में डाल अक्षय से मिलने पहुंचा यह फैन, अक्षय बोले- 'दोबारा ऐसा मत करना'
3 of 5
अक्ष्ाय कुमार
खिलाड़ी कुमार ने अपने इस फैन का दिल नहीं तोड़ा। वो उससे मिले और उसके साथ फोटो भी खिंचवाई। शिवा हरिद्वार से अक्षय कुमार के लिए गंगाजल भी लेकर गया था जिसे उसने अपने हीरो को दिया। अक्षय ने शिवा को समझाया कि वो दोबारा ऐसा बिलकुल ना करे।
अपनी जान खतरे में डाल अक्षय से मिलने पहुंचा यह फैन, अक्षय बोले- 'दोबारा ऐसा मत करना'
4 of 5
अक्ष्ाय कुमार
अक्षय ने बाद में शिवा के साथ की यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही अक्षय ने शिवा से और अपने दूसरे फैन्स से विनती की है कि कोई दोबारा ऐसा खतरा ना ले। अक्षय ने यह फोटो शेयर करने के साथ ही लिखा है, ‘यह व्यक्ति मुझसे मिलने हरिद्वार से साइकिल पर आया है, लेकिन यह सही नहीं है।'
अपनी जान खतरे में डाल अक्षय से मिलने पहुंचा यह फैन, अक्षय बोले- 'दोबारा ऐसा मत करना'
5 of 5
अक्ष्ाय कुमार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवा यूपी के औरंगाबाद का रहने वाला है और बचपन से ही अक्षय कुमार का बहुत बड़ा फैन है। शिवा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मैं अक्षय जी को भगवान की तरह पूजता हूं। बचपन से ही उनकी फिल्में पसंद हैं। हर फिल्म सिनेमा हॉल में जाकर देखता हूं। अक्षय ही मेरे भगवान और गुरु हैं।